भोजपुरी गानों की दीवानगी पहुंची विदेश, Kili Paul ने पवन सिंह के गाने पर किया धमाका!

Bhojpuri Song- भोजपुरी इंडस्ट्री की दीवानगी इस वक्त लगातार लोगों के बीच बढ़ रही है। ऐसे में कई ऐसे वीडियोज भी सामने आते हैं जिसमें विदेशी लोग भी परफॉर्म करते हैं। इस वक्त भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह के एक गाने पर किली पॉल का वीडियो वायरल हो रहा है।
हालांकि ये पहली बार नहीं है कि किली पॉल इंडियन गानों पर रील बनाते नजर आए हैं लेकिन ये कुछ खास है। वीडियो में उनका डांस देखकर आपको पवन सिंह का पावर नजर आ जाएगा।
वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे किली पॉल 'कजरा मोहब्बत वाला' पर रील बनाते नजर आ रहे हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया वो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
इस वीडियो के सामने आते ही एक ने यूजर ने लिखा, ''एक बार अब आप पवन सिंह जी के साथ काम कर लो भोजपुरी में।'' एक ने लिखा, ''अपना फुल सपोर्ट है जी।'' एक ने लिखा, ''Killi भाई भी पावर स्टार के फैन हो गए।'' एक ने लिखा, ''आप चिराग भैया के साथ एक वीडियो शूट कीजिए।'' एक ने लिखा, ''लव यू पावर स्टार पवन सिंह मेरे बड़े भाई नानू से शुरू होला और विवेक खतम पावर दूसरे के कहां से ले ली लव यू सो मच।''
पहले भी वायरल हुए हैं वीडियो
इससे पहले भी किली पॉल का अपनी बहन के साथ भोजपुरी सिंगर-एक्टर पवन सिंह के गाने 'लगावेलु जब लिपिस्टिक...' लिप सिंक वीडियो भी खूब पसंद किया गया था। किली पॉल के गाने 'मेरा दिल ये पुकारे आजा...' को भी यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं और हजारों लोगों ने इस गाने के ऑडियो को यूज करते हुए अपना वीडियो बनाया हुआ है। गाने में किली पॉल की आवाज और उनकी बहन की म्यूजिक को यूजर्स पसंद कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











