..................... Bhojpuri Song video Manoj Tiwari Holariya Featuring PM Modi Rahul Gandhi, Akhilesh Yadav, Lalu Prasad Yadav Rekha Gupta - Hindi Filmibeat

PM मोदी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, लालू और रेखा गुप्ता, सबको एक ही गाने में ले आए मनोज तिवारी, WATCH

Bhojpuri Song: होली का त्योहार बस आने ही वाला है और भोजपुरी सिनेमा में होली के गानों की धूम मचने लगी है। हर भोजपुरी स्टार अपने-अपने गाने रिलीज कर रहे हैं लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है मनोज तिवारी के गाने की, जिसमें उन्होंने बड़े-बड़े राजनेताओं का नाम लिया है।

Bhojpuri Song

कई बड़े नेताओं का किया जिक्र

मनोज तिवारी ने कुछ दिन पहले होलरिया रिलीज किया था, जिसे लेकर लोगों के बीच काफी रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस गाने में उन्होंने कई बड़े नाम लिए हैं, जिसकी वजह से ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा है। इस सॉन्ग में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, लालू प्रसाद यादव, तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव जैसे नाम लिए।

मिलियन पार हुए व्यूज

मनोज तिवारी यहीं नहीं रुके, उन्होंने अपने गाने में पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, रवि किशन और निरहुआ का मुखौटा भी शामिल किया। जिसकी वजह से गाना और भी दिलचस्प हो गया। 20 फरवरी 2026 को यह गाना रिलीज हुआ था और छह दिनों में इस गाने को 1.2 मिलियन लोगों ने देख लिया है।

गाने के बारे में

'होलरिया' को वियानेट मीडिया स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया है। इसकी धुन सूरज विश्वकर्मा और मनोज तिवारी ने मिलकर तैयार की है, और मनोज तिवारी ने खुद इसके बोल भी लिखे हैं। गाने के डायरेक्टर रौनक राउत, एडिटर निंजा और प्रोड्यूसर गीता यादव हैं। यह सॉन्ग मृदुल म्यूजिक लेबल के तहत रिलीज हुआ है।

Read more about: bhojpuri song
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X