Pawan Singh ने इस हसीना के साथ चिपक-चिपक के खेली Holi, यू्ट्यूब पर ट्रेंड कर रहा ये भोजपुरी गाना

Bhojpuri Holi Pawan Singh Song Trending: होली का त्योहार जब भी आता है खुशियां और उत्साह लेकर आता है। रंगों का त्योहार होली आखिर किसे पसंद नहीं है। देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी इस त्योहार की धूम है। लोग अलग-अलग तरह से होली का त्योहार मनाते हैं। कोई अबीर गुलाल से रंग खेलता है तो कोई पिचकारी लेकर लोगों पर रंग डालता है। कभी राज्यों में भी होली का त्योहार थोड़े अलग अंदाज से मनाया जाता है।
यूट्यूब पर छा गया है पवन सिंह का ये होली भोजपुरी गाना
होली पर होली के गाने भी खास पॉपुलर हैं। लोग अपने घरों में होली के गाने बजाकर त्योहार मनाते हैं। बॉलीवुड गानों के साथ ही भोजपुरी गानों की भी धूम देखी जा सकती है। लोग भोजपुरी गानों पर डांस करना खास पसंद करते हैं। जैसे-जैसे होली पास आ रही है। वैसे-वैसे ही भोजपुरी होली गानों की धूम देखी जा सकती है। फिलहाल तो होली के मौके पर पवन सिंह का एक गाना खास सुर्खियों में है। जिसमें वह अलग अंदाज से होली खेलते नजर आ रहे हैं।
होली पर यूं रोमांस करते दिखे पवन सिंह
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस क्वीन शालिनी के साथ रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि दोनों भोजपुरी गाने 'सलवरवा लाले लाल' पर डांस करते दिख रहे हैं। बता दें कि यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने पर अभी तक तीन लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने इस गाने में आग लगा दी है। वायरल हो रहे इस वीडियो में दोनों का होली रोमांस लोगों के होश उड़ा रहा है। इस गाने के म्यूजिक के साथ-साथ इस गाने के लिरिक्स भी फैन्स का दिल जीत रहे हैं। आपको बता दें कि इस गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने मिलकर गया है। यह गाना भोजपुरी इंडस्ट्री में तो धूम मचा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











