..................... Bhojpuri Song Pawan Singh New Video Laiki Kuwari Went Viral - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Song: पवन सिंह के नए गाने ‘लईकी कुंवारी’ ने आते ही मचाया धमाल, 11 घंटे में टूट पड़े हज़ारों फैंस!

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में काफी ज्यादा लोकप्रिय हो चुका है और इतना ही नहीं आपको बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री में से काफी सारे कलाकार हैं जो लोगों के बीच में हमेशा छाए रहते हैं। इस लिस्ट में पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ जैसे काफी सारे नाम है।

Bhojpuri Song

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसे काफी सारे कलाकार हैं जिनकी फिल्मों से लेकर गाने खूब वायरल होते हुए नजर आते हैं। कई बार तो कुछ ऐसे पुराने गाने भी खूब लोगों के बीच चर्चा में बन जाते हैं तो नए गाने भी आते ही खूब वायरल हो जाते हैं।

पवन सिंह का नया गाना

अब इसी बीच भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह का एक नया गाना रिलीज हुआ है जो इस समय लोगों के बीच में काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल हम बात कर रहे हैं 'लईकी कुंवारी' गाने की।

पवन सिंह का दिखा डैशिंग अंदाज

पवन सिंह इस गाने में काफी बेहतरीन अंदाज में नजर आ रहे हैं और आपको बता दें कि वह एक एक्ट्रेस के साथ में जोरदार डांस करते हुए भी देखे जा सकते हैं। भरी महफिल में दोनों का जबरदस्त डांस देखने के लिए मिल रहा है और पवन सिंह अपने डैशिंग अंदाज में लोगों को लुभा रहे हैं।

कुछ ही घंटे में वायरल हुआ वीडियो

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पवन सिंह के इस गाने को भी 11 घंटे पहले ही रिलीज किया गया है और अभी तक इस पर 50,000 से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। जिसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है और पवन सिंह के इस गाने पर लगातार उनके खूब तारीफ करके फैंस कमेंट कर रहे हैं।

गाने की डिटेल्स

अगर हम पवन सिंह के इस गाने की बात करें तो आपको बता दें कि यह गाना उन्होंने खुद और शिवानी सिंह ने गाया है। म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह है। इससे ज्यादा पवन सिंह के इस गाने की कोई भी डिटेल दे नहीं रखी है। लेकिन इसके बावजूद भी लोगों के बीच यह गाना छा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X