..................... Bhojpuri Song Pawan Singh New Song Chhod Di Na Gone Viral Crossed 2 Million Views - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Song: बंद गाड़ी और बारिश में पवन सिंह ने किया हीरोइन संग ज़ोरदार रोमांस, वीडियो देख छूट जाएंगे पसीने

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में काफी ज्यादा लोकप्रिय हो चुका है और इतना ही नहीं आपको बता दें कि यहां के काफी सारे सितारे दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। इस लिस्ट में पवन सिंह से लेकर दिनेश लाल यादव और खेसारी लाल यादव जैसे कलाकारों का नाम शामिल है।

Bhojpuri Song

भोजपुरी सिनेमा में ऐसी काफी सारी फिल्में और गाने है जो पुराने होने के बावजूद भी खूब वायरल होते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं अगर कोई नया गाना भी रिलीज होता है तो कई बार दर्शकों के बीच में वह छा जाता है और कुछ ही घंटों में उस पर मिलियंस में भी व्यूज आ जाते हैं।

पवन सिंह का नया गाना

आज हम आपको एक ऐसे ही गाने के बारे में बताने वाले हैं जिस पर एक दिन में ही मिलियन में व्यूज आ गए। हम बात कर रहे हैं पवन सिंह के नए गाने 'छोड़ दी ना' की। इस गाने में पवन सिंह को श्वेता महारा के साथ में देखा जा रहा है।

पवन सिंह ने श्वेता महारा संग किया ज़ोरदार रोमांस

गाने की बात करें तो आपको बता दें कि शुरुआत में पवन सिंह सोते हुए नजर आते हैं। इस दौरान श्वेता नहा कर आती है और अपने गीले बालों को पवन सिंह पर झटक देती है। इसके बाद में पवन सिंह की आंख खुल जाती है और वह भी रोमांटिक हो जाते हैं।

इसके बाद में पवन सिंह और श्वेता महारा के बीच में जोरदार तरीके से रोमांस देखने के लिए मिलता है। इतना ही नहीं दोनों खूब जोरदार डांस करते हुए भी नजर आते हैं। दोनों की केमिस्ट्री काफी ज्यादा शानदार नजर आ रही है।

बारिश में किया रोमांस

इस गाने में आगे देखने के लिए मिलता है कि एक गाड़ी के अंदर भी दोनों जमकर रोमांस करते हैं। बारिश हो रही होती है और फिर बाहर जाकर श्वेता बारिश में डांस करने लग जाती है। श्वेता की अदाओं पर पवन सिंह अपना दिल हार बैठे हैं और खूब रोमांटिक अंदाज में उन्हें रिझाते हैं।

1 दिन आए मिलियन्स में व्यूज

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पवन सिंह के इस गाने को एक दिन पहले ही प्रांशी म्यूजिक नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किया गया है। इस गाने पर अभी तक 2.3 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। फैन्स के बीच यह गाना काफी लोकप्रिय हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X