Bhojpuri Song: काजल राघवानी की खूबसूरती देख बहके पवन सिंह, दोनों का बेहद रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल

Bhojpuri Song

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह को 'पावर स्टार' कहा जाता है और इसके पीछे वजह भी साफ है- उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग। उनकी फिल्मों के नाम से ही लोग थिएटर पहुंच जाते हैं। उनके फैंस इतने दीवाने हैं कि उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं।

पवन सिंह और काजल की लाजवाब जोड़ी

पवन सिंह की कई हीरोइनों के साथ जोड़ी खूब पसंद की गई है, लेकिन काजल राघवानी के साथ उनकी केमिस्ट्री कुछ अलग ही लेवल की है। जब भी ये दोनों साथ नजर आते हैं, सोशल मीडिया पर तहलका मच जाता है।

पवन काजल का गाना वायरल

इन दिनों पवन सिंह और काजल राघवानी का पुराना भोजपुरी गाना 'लेबू का तू जान' यूट्यूब पर फिर से ट्रेंड कर रहा है। गाने में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को बहुत ज्यादा पसंद आ रही है।

गाना है काफी पुराना

हालांकि ये गाना थोड़ा पुराना है, लेकिन लोग आज भी इसे बार-बार देख रहे हैं। पवन और काजल की जोड़ी को इसमें काफी सराहा जा रहा है। वैसे भी इन दोनों ने कई भोजपुरी फिल्मों में एक साथ काम किया है और हर बार दर्शकों का दिल जीत लिया है।

यह गाना फिल्म 'बाज गइल डंका' से है। वीडियो में काजल राघवानी हरे और काले रंग की साड़ी में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, पवन सिंह के साथ उनका डांस और एक्सप्रेशन्स इस गाने को और भी खास बना देते हैं।

20 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया गाना

इस गाने को यूट्यूब चैनल 'Shine Music' पर दो साल पहले अपलोड किया गया था और इसे अब तक इसे 20 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह दिखाता है कि दर्शकों के बीच गाने की लोकप्रियता अब भी बनी हुई है।

गाने के बारे में

गाने के बोल लिखे हैं गोविंद विद्यार्थी, प्रदीप मधुकर, आरआर पंकज और प्यारे लाल यादव ने, जबकि इसका संगीत दिया है मधुकर आनंद ने। फिल्म में पवन सिंह और काजल राघवानी के साथ-साथ विराज भट्ट, अवधेश मिश्रा और आनंद मोहन जैसे कलाकार भी नजर आए थे।

गाने में काजल राघवानी का लुक और पवन सिंह के साथ उनकी बॉन्डिंग इस गाने को और भी खास बनाते हैं। फैंस तो यही कह रहे हैं कि इन दोनों की जोड़ी जब भी स्क्रीन पर आती है, कुछ ना कुछ धमाल जरूर करती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X