Bhojpuri Song: पवन सिंह ने आम्रपाली दुबे के साथ किया स्टेज तोड़ डांस, केमिस्ट्री देख धड़का फैन्स का दिल

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री आज के वक्त में काफी ज्यादा लोकप्रिय हो चुकी है और दर्शकों द्वारा यहां की फिल्मों से लेकर गाने भी काफी पसंद किया जा रहे हैं। इंडस्ट्री में कई सारे सितारे ऐसे हैं जो कि दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं और इस लिस्ट में आम्रपाली दुबे से लेकर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव का नाम भी शामिल है।
अक्सर यूट्यूब पर भी देखने के लिए मिलता है कि भोजपुरी के नए से लेकर पुराने गाने जमकर ट्रेंड करते हुए नजर आ जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह के अलावा आम्रपाली दुबे का जमकर गाना वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।
पवन सिंह और आम्रपाली दुबे के वायरल हो रहे गाने को 'मैंने उनको साजन चुन लिया' फिल्म से लिया गया है। इस गाने का नाम 'पिया में विटामिन की कमी है' है। पवन सिंह और आम्रपाली दुबे का यह गाना जमकर वायरल हो रहा है और दर्शकों द्वारा भी इसका काफी लुत्फ उठाया जा रहा है। वीडियो में दोनों स्टेज पर डांस करते नजर आए।
पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की जोड़ी हमेशा से ही काफी ज्यादा पसंद की गई है और आपको बता दें कि उनकी इस बार भी केमिस्ट्री काफी ज्यादा पसंद किया जा रही है। इस वीडियो को भोजपुरी बीट्स नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है और अभी तक इस पर 2.7 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पवन सिंह और आम्रपाली दुबे पर फिल्माए गए इस गाने पर अभी तक 14000 से भी ज्यादा लाइक आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। छोटे बाबा ने म्यूजिक तो वही सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिरिक्स लिखने का काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications