Raja Raghuvanshi की हत्या का फायदा उठाने में पीछे नहीं रही भोजपुरी म्यूजिक इंड्स्ट्री, कर दी ऐसी शर्मनाक हरकत!

Raja Raghuvanshi

Bhojpuri Video: इस वक्त जिस हत्याकांड ने पूरे देश में दहशत मचा रखी है, वो है राजा रघुवंशी की। इस केस में एक नवविवाहित जोड़ा हनीमून मनाने शिलांग गया था। लेकिन लड़के को क्या पता था कि जिस लड़की के साथ वो सात-फेरे लेकर अपनी नई जिंदगी बसाने की सोच रहा है, वो ही उसकी मौत की स्क्रिप्ट लिखेगी और हनीमून पर अपनी प्लानिंग को अंजाम देगी।

राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बना गाना

इस हत्याकांड को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। लेकिन भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री तो आपदा को अवसर में बदलने की फिराक में लगी हुई है। राजा रघुवंशी की मौत का केस जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे नए खुलासे हो रहे हैं। लेकिन इस बीच एक ऐसा भोजपुरी गाना सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोगों को काफी हैरानी हो रही है।

सोनम और राजा की दिखाई कहानी

कुछ दिनों पहले CHAHAT FILMS PRJENT नाम के यूट्यूब चैनल ने एक गाना रिलीज किया, जिसका नाम है- मरद के मरले सोनामवा रे (Mard Ke Marle Janwa Sonamwa Re)। ये गाना पूरी तरह से राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ा है। क्योंकि इस गाने में सोनम और राजा की शादी के कई वीडियोज इस्तेमाल किए गए हैं, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

गाने के बारे में

इस गाने को गाया है उपेंद्र प्रेमी यादव ने, बोल लिखे हैं- सतेंदर सामी और अजय संगम ने और म्यूजिक दिया है एल एन गुप्ता ने। इस गाने को 12 जून को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है और इसे हजारों लोगों ने देख लिया है।

Read more about: bhojpuri song
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X