..................... Bhojpuri Song of Khesari lal Yadav and Rani Chatterjee in Paatar Paatar Piyawa Ke - Hindi Filmibeat

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी के रोमांस का वीडियो हुआ वायरल, बार-बार गाना सुन रहे लोग!

Bhojpuri Song

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और ग्लैमर क्वीन रानी चटर्जी जब भी एक साथ आते हैं, तो धमाका तय होता है। ऐसा ही कुछ हुआ था जब दोनों का सुपरहिट गाना 'पातर पातर पियवा के' रिलीज हुआ था।

खेसारी और रानी की जोड़ी ने मचाया धमाल

आज भी यह गाना यूट्यूब पर दर्शकों के दिलों की धड़कन बना हुआ है। ये गाना फिल्म 'जानम' का है, जिसमें खेसारी और रानी की जोड़ी ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी थी। गाने में दोनों के जबरदस्त डांस मूव्स और बेमिसाल कैमिस्ट्री ने फैन्स को दीवाना बना दिया था।

खास बात यह है कि इस गाने को खेसारी लाल यादव और मशहूर सिंगर कल्पना ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं, जो भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं।

अब तक 18 मिलियन से ज्यादा व्यूज!

इस गाने को यूट्यूब चैनल Worldwide Records Bhojpuri पर रिलीज किया गया था और खबर लिखे जाने तक इसे 1 करोड़ 80 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। दर्शकों को आज भी यह गाना उतना ही पसंद है, जितना रिलीज के समय था। इसका रीप्ले वैल्यू इतना जबरदस्त है कि लोग बार-बार इसे देखने से खुद को रोक नहीं पाते।

लोगों ने की तारीफ

सोशल मीडिया पर फैन्स इस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कोई रानी के एक्सप्रेशन्स का दीवाना है, तो कोई खेसारी की एनर्जी और स्टाइल का। कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि 'रानी और खेसारी की जोड़ी अमर है, इनका हर गाना ब्लॉकबस्टर होता है।'

Read more about: bhojpuri song
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X