Bhojpuri Song: देर रात बिस्तर पर रोमांस करने लगे खेसारी लाल और काजल राघवानी, वीडियो तेजी से हुआ वायरल

Bhojpuri Song

Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस जोड़ी खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी जब भी साथ नजर आती है, तो फैंस का एक्साइटमेंट देखने लायक होता है। इन दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लोग बहुत पसंद करते हैं। अब इनका एक पुराना हिट गाना 'ए बलमजी मुआ देबा का' एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

इस गाने को यूट्यूब पर Worldwide Records Bhojpuri चैनल पर रिलीज किया गया था और अब यह गाना दोबारा लोगों की पसंद बन गया है। खेसारी लाल यादव, जो आज भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं, अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ शानदार गायिकी के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने कई सुपरहिट गाने गाए हैं जो दर्शकों के दिलों में बस चुके हैं। 'ए बलमजी मुआ देबा का' भी उन्हीं गानों में से एक है।

गाने के बारे में

यह गाना फिल्म 'कुली नंबर 1' का है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और पूजा घोष ने मिलकर गाया है। इसके खूबसूरत बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक श्याम-आजाद की जोड़ी ने तैयार किया है। इस फिल्म में खेसारी और काजल के अलावा पूजा गांगुली, संजय पांडे, देव सिंह और महेश आचार्य जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आए थे।

अब तक कितनी बार देखा गया है ये गाना?

भले ही यह गाना काफी पुराना है, लेकिन लोगों का प्यार आज भी इसे खूब मिल रहा है। यही वजह है कि अब तक इस गाने को 11 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह साबित करता है कि खेसारी लाल और काजल राघवानी की जोड़ी आज भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। उनकी हर एक झलक को लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X