Bhojpuri Song: निरहुआ और आम्रपाली दुबे का 8 साल पुराना रोमांटिक गाना हुआ वायरल, वीडियो देख एक्साइटेड हुए फैंस

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इन दिनों, इन दोनों का एक पुराना रोमांटिक गाना 'आवा लिख दी जिनिगिया तोहरे नाम' सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।
समुंदर किनारे रोमांस
इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली कभी समुंदर के किनारे तो कभी हरे-भरे बागों में रोमांटिक अंदाज में नजर आते हैं। दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर ऐसा जादू बिखेरती है कि दर्शक बार-बार इस गाने को देखने से खुद को रोक नहीं पा रहे। अब वायरल हो रहे इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली का रोमांस देखकर लोग काफी एक्साइटेड हो रहे हैं।
8 साल पुराना है गाना
'आवा लिख दी जिनिगिया तोहरे नाम' गाना T-Series Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर 8 साल पहले रिलीज हुआ था। इसके बावजूद इस गाने की लोकप्रियता आज भी कम नहीं हुई है। आज भी लाखों लोग इस गाने को देख रहे हैं और शेयर कर रहे हैं। 8 साल पुराने इस गाने को अब तक 21 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
कैमिस्ट्री ने जीता दिल
गाने में निरहुआ का रोमांटिक अंदाज और आम्रपाली की खूबसूरती ने फैंस का दिल जीत लिया है। दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री इतनी शानदार है कि दर्शक इसे देख कर दीवाने हो जाते हैं। लोग इस गाने को अब भी खूब पसंद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications