Arshiya Arshi: 'नथुनिया' फेम एक्ट्रेस बनी सिंगर, 'बस चली' सॉन्ग का पोस्टर रिलीज कर बताई ये बात!

Arshiya Arshi

भोजपुरी एक्ट्रेस अर्शिया अर्शी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव होकर फैंस के साथ शेयर किया कि उनका खेसारी लाल यादव के साथ रिलीज हुआ भोजपुरी सॉन्ग 'नथुनिया' खूब पसंद किया जा रहा है और अब तक 306 मिलियन से भी ज्यादा लोगों द्वारा इसे यूट्यूब पर देखा जा चुका है। इसके लिए उन्होंने फैंस को धन्यवाद दिया।

इसके अलावा भी Arshiya Arshi ने फैंस को खुशखबरी दी कि उनका नया गाना 'Bas Chali' जल्द ही रिलीज होने वाला है और उन्होंने फैंस से गुजारिश की है कि आप नथुनिया की तरह ही इस गाने को भी अपना प्यार दें। इतना ही नहीं, उन्होंने फैंस को बताया कि ये गाना उन्होंने खुद गाया है जो कि उनके दिल के करीब है और इस गाने के बोल उन्होंने खुद प्रत्यक्ष राज भट्ट से लिखवाए हैं। यानी अब अन्य भोजपुरी एक्ट्रेस की तरह अर्शिया भी अपने भोजपुरी वीडियो सॉन्ग में अपनी आवाज देने के लिए तैयार हैं।

आपको बता दें, अर्शिया अर्शी ने इंस्टाग्राम पर इस गाने का पोस्टर रिलीज किया था और फैंस को म्यूजिकल जर्नी के लिए तैयार रहने के लिए कहा था।

अर्शिया अर्शी यू भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। वे सोशल मीडिया पर अपने अलग-अलग लुक से और इंस्टा रील बना फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। कुछ घंटे पहले ही उन्होंने एक रेड मिडी पहन जो साइड से स्प्लिट थी में वॉक करते हुए एक इंस्टा रील पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने 'चाहे जैसा किरदार है मेरा,किसी को हद से ज्यादा पसंद हूं तो किसी को नाम से भी नफरत है' पर रील बनाई है, जो फैंस को पसंद आ रही है।

इसके अलावा भी अर्शिया अर्शी ने इसी रेड ड्रेस में मेकअप करवाते हुए बिहाइंड द सीन एक इंस्टा रील बनाई है जिसमें वे फेक लव इंग्लिश गाने के बोल गुनगुनाती नजर आ रही हैं। साथ ही वीडियो के अंत में वे इसी गाने पर थिरकती हुई भी नजर आ रही हैं।

अर्शिया अर्शी को रील्स बनाने का बेहद शौक है। शायद यही कारण है कि वे एक ही दिन में कई-कई इंस्टा रील दिन बना देती हैं। कुछ ही घंटों पहले उन्होंने एक और रील पोस्ट की थी जिसमें इंग्लिश गाने पर भी कार में बैठी हुई गुनगुनाती नजर आ रही हैं।

बहरहाल, अब देखना होगा कि अर्शिया की खुद गाया हुआ सॉन्ग फैंस को कितना इंप्रेस कर पाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X