Bhojpuri Song: घरवाली-बाहरवाली के चक्कर में फंसे निरहुआ, एक का देसी ठुमका मजेदार तो दूसरी का...

Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक का जलवा अब सिर्फ यूपी-बिहार तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि पूरे देश में इसकी तूती बोल रही है। यूट्यूब पर हर दिन कोई ना कोई भोजपुरी गाना धमाल मचाता ही रहता है और इसी कड़ी में एक ताजा तड़का लगा है- निरहुआ का सुपरहिट गाना 'माथा फेल हो गईल'।
निरहुआ का 'माथा फेल हो गईल!'
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या खास है इस गाने में? तो जनाब, इसमें सिर्फ म्यूजिक ही नहीं, पूरी मसालेदार फिल्मी कहानी भी है। गाने में दिखाई दे रहे हैं भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, जिनके दिल का हाल ऐसा उलझा कि खुद ही गाने पर मजबूर हो गए कि 'माथा फेल हो गईल!'।
दो हसीनाओं के प्यार में फंसे निरहुआ
इस मस्ती भरे गाने में निरहुआ के साथ हैं दो हसीनाएं - मोनालिसा और आम्रपाली दुबे। पहले तो निरहुआ आम्रपाली के साथ रोमांस करते हैं, फिर मोनालिसा आती हैं और निरहुआ का दिल उनकी जुल्फों की छांव में फिसल जाता है... और फिर बेचारे निरहुआ! न उधर के रहते हैं, न इधर के।
अब भी पॉपुलर है ये गाना
ये गाना अब का नहीं है बल्कि 9 साल पुराना है। अब तक इस वीडियो को यूट्यूब पर 88 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। और क्यों न हो, जब गाने में डबल रोमांस और ट्रिपल धमाका हो तो व्यूज भी ट्रिपल स्पीड से ही बढ़ेंगे।
गाने के बारे में
गाने को आवाज दी है तीन मशहूर सिंगर्स ने- कल्पना, आलोक कुमार, और खुशबू जैन। इसके मजेदार बोल लिखे हैं प्यारेलाल यादव ने और म्यूजिक दिया है छोटे बाबा ने, जो सच में बड़ा धमाका कर गए।
निरहुआ की दो-दो बीवियां
आपको बता दें, यह गाना भोजपुरी फिल्म 'राजा बाबू' का हिस्सा है, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है। फिल्म की कहानी भी किसी रोलर कोस्टर से कम नहीं है। निरहुआ की शादी घरवालों की मर्जी से हो जाती है आम्रपाली से, लेकिन वो अपनी जिंदगी में कुछ करना चाहता है और अपने सपनों को पूरा करने के लिए वो पहुंचता है मुंबई। मुंबई पहुंचते ही उनकी जिंदगी में एंट्री होती है मोनालिसा की, और फिर क्या... दो-दो बीवियों के बीच फंसा बेचारा 'राजा बाबू'।
इस मजेदार गाने को Wave Music के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, और लोगों ने इस गाने को खूब प्यार दिया है। तो अगर आप भी किसी टेंशन में हैं, तो छोड़िए सब कुछ और देख डालिए ये गाना। हंसी भी आएगी, म्यूजिक भी मिलेगा और निरहुआ की कन्फ्यूजन वाली एक्टिंग देखकर आपका भी दिमाग थोड़ा 'फ्रेश' हो जाएगा...फेल नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











