Aamrapali की मरून साड़ी पर दिल हार बैठे Nirhaua, देसी रोमांस वाले इस गाने ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड

Bhojpuri Song Maroon Color Sadiya: भोजपुरी फिल्में (Bhojpuri Movies) वैसे तो अभी भी पूरे भारत में बहुत ज्यादा फेमस तो नही नहीं हुई हैं, लेकिन उनके गाने और कहानियां हर किसी के दिल को छू जाती हैं। इसका उदाहरण है आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल निरहुआ का सुपरहिट गाना 'मरून कलर सड़िया'। यह गाना यूट्यूब पर इतना ज्यादा पॉपुलर हो गया है कि लोग इसे आज भी देखना खूब पसंद करते हैं।
24 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले
इस गाने को 'वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी' यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है और अब इसे 24.9 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सिर्फ व्यूज ही नहीं, बल्कि लोग इसकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं, 14 लाख से ज्यादा लाइक्स और 25 हजार से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं। यह गाना हर वर्ग के लोगों के दिलों को छूता है ।
गाने में दिखाई गई फसल कटने के बाद की खुशी
'मैरून कलर सड़िया' गाना भोजपुरी फिल्म 'फसल' का है जिसमें दिनेश लाल निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने लीड रोल निभाया है। इस गाने में खेती के संघर्ष और खुशियों को खूबसूरती से दिखाया गया है। इस गाने का में दिखाया गया है कि कैसे फसल कटने के बाद एक किसान खुशी से झूम उठता है।
निरहुआ आम्रपाली की जबरदस्त केमिस्ट्री
गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भोजपुरी सिनेमा में उनकी जोड़ी का कोई मुकाबला नहीं है। कलाकारों की एक्टिंग और केमिस्ट्री ने गाने को और भी खास बना दिया है। इस गाने को भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सिंगर नीलकमल सिंह और कल्पना ने गाया है।
'मरून कलर सड़िया' जैसे गाने साबित करते हैं कि भोजपुरी सिनेमा तेजी से हर दिल पर राज कर रहा है। इसकी बढ़ती लोकप्रियता उत्तर भारत, देश के दूसरे हिस्सों और विदेशों तक पहुंच रही है। ऐसे गाने भोजपुरी सिनेमा को नई पहचान दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











