..................... SDM ज्योति मौर्या के पीछे पड़ी भोजपुरी इंड्स्ट्री, एक दो नहीं बल्कि दर्जनों गाने बनाकर किए रिलीज? Bhojpuri song made on SDM Jyoti Maurya did a blast, went viral as soon as it was released! - Hindi Filmibeat

SDM ज्योति मौर्या के पीछे पड़ी भोजपुरी इंड्स्ट्री, एक दो नहीं बल्कि दर्जनों गाने बनाकर किए रिलीज?

bhojpuri song

प्रयागराज से कुछ समय पहले एक मामला सामने आया था जिसमें पत्नी के द्वारा पति को सिर्फ इसलिए तलाक देने का विवाद चल रहा था क्योंकि वो सफाईकर्मी है। हालांकि तलाक अभी नहीं हुआ है और मामला कोर्ट में हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं ज्योति मौर्या की जो कि आलोक मौर्या की पत्नी हैं और अब एसडीएम बन चुकी हैं।

आलोक का आरोप है कि एसडीएम बनने के बाद वो उनको तलाक देना चाहती हैं क्योंकि वो सफाईकर्मी है। हालांकि इस बीच भोजपुरी इंडस्ट्री ने एक नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है और कुछ ऐसा कर डाला है जो कि आपको हैरान कर देगा।

ज्योति और आलोक की कहानी पर एक नहीं बल्कि कई गानें बन गए हैं और सभी काफी चाव से सुन रह रहे हैं। एक गाने की बात करें तो इसको ''संतोष यादव मधुर'' ने गाया है और ये धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इसके अलावा एक और गाना का जिसका नाम है, ''मैडम के लागल बा शहर के हवा।''

एक गाना और है जिसको चालीसा के अंदाज में गाया गया है। इतने गाने धड़ल्ले से यूट्यूब पर वायरल हो रहे हैं और कहा जा रहा है कि ये मजेदार हैँ। जिस तरह से ज्योति मौर्या को लेकर ट्रोलिंग का माहौल है वो कुछ लोगों को पसंद नहीं आने वाला है।

हालांकि ज्योति मौर्या ने पति को तलाक देने की बात सफाईकर्मी होने के कारण नहीं बल्कि अपने निजी कारणों के कारणों के कारण कही है। अब सच्चाई क्या है इसका खुलासा तो कोर्ट में ही होगा और काफी जल्दी सारा मामले सामने आने वाला है।

Read more about: bhojpuri song
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X