Bhojpuri Song- खेसारी लाल ने उड़ाई अमिताभ बच्चन के गाने Chumma Chumma की धज्जियां? बुरी तरह ट्रोल!

Chumma Chumma Bhojpuri Song- फिल्म हम का गाना जुम्मा चुम्मा तो आप सभी ने सुना ही होगा? अमिताभ बच्चन के इस गाने ने उस दौर में रिलीज होकर बवाल काट दिया था। लेकिन अब भोजपुरी इंडस्ट्री ने कुछ ऐसा कर डाला है जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट गया है।
खेसारी लाल यादव की एक फिल्म आने वाली है जिसका नाम राजाराम है और उस फिल्म का एक गाना इस वक्त चर्चा में है। इस गाने का टाइटल चुम्मा चुम्मा है जो कि अमिताभ बच्चन की फिल्म हम के गाने से मिलता जुलता है।
इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ में आकांक्षा पुरी नजर आ रही हैं जो कि बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं। गाना जैसे ही रिलीज हुआ लोग दोनों पर भड़क गए हैं और इसके दो कारण है। किसी का मानना है कि इस फिल्म का नाम राजाराम नहीं होना चाहिए तो किसी ने इस गाने की धज्जियां उड़ाने पर उनको ट्रोल किया है।
क्या कह रहे हैं लोग?
इस वीडियो के सामने आते ही एक यूजर ने लिखा, ''भगवान राम के नाम पर फिल्म क्यों?'' एक ने लिखा, ''बैन होनी चाहिए फिल्म।'' एक ने लिखा, ''अमिताभ बच्चन के गाने का पोस्टमार्टम।'' एक ने लिखा, ''भोजपुरी वाले अच्छे गानों को भी वल्गन टच दे देते हैं।''
इस तरह से लोग ट्रो कर रहे हैं। हालांकि खेसारी लाल यादव के फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''एक नंबर आकर्षक आकर्षक।'' एक ने लिखा, ''मोटका सिंह से ये डांस ना हो पाई।''
एक ने लिखा, ''गोबर सिंह के फैंस दूर रहे।'' एक ने लिखा, ''आज इंडिया हिल जाएगा।'' लोग इस गाने की इस तरह से तारीफ भी कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये गाना...


Click it and Unblock the Notifications