Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव ने काजल राघवानी को किया परेशान, साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं अभिनेत्री

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुका है और आपको बता दें कि दर्शकों के दिलों पर भी राज कर रहा है। इंडस्ट्री में पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे बेहतरीन कलाकार हैं। जिनकी वजह से भोजपुरी सिनेमा इस मुकाम तक पहुंच पाया है कि देश से लेकर दुनिया तक में यह काफी लोकप्रिय हो चुकी है।
भोजपुरी इंडस्ट्री के गाने और फिल्में काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इसी के अलावा भोजपुरी सिनेमा सिर्फ भोजपुरी दर्शन ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे इलाकों में भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। यूट्यूब पर भी अक्सर भोजपुरी के पुरानी से लेकर नए गाने काफी ज्यादा पसंद किया जा रहे हैं।
इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव का एक पुराना गाना बहुत ही तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस गाने में उनके साथ में काजल राघवानी को रोमांस करते हुए देखा जा रहा है। दोनों बड़े ही प्यार से एक दूसरे को निहारते हुए भी नजर आ जाते हैं।
बता दें कि खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी पर फिल्माए गए इस गाने का नाम 'सुताला तनी कोरा में' है। इस वीडियो में काजल राघवानी को साड़ी में बहुत ही खूबसूरत देखा जा रहा है। इसी के अलावा खेसारी लाल यादव भी काजल राघवानी के साथ में जमकर डांस करते हुए और रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के इस प्यार से वीडियो को इशतार भोजपुरी नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। जिस पर अभी तक 133 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। जिसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है।


Click it and Unblock the Notifications