Bhojpuri Song: एक्ट्रेस ने लगाए ऐसे ठुमके कि खेसारी लाल यादव भी हार बैठे दिल, टूट पड़े 2 मिलियन व्यूज!

Bhojpuri Song: आज के समय में भोजपुरी सिनेमा काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना रहता है और इतना ही नहीं यहां पर काफी सारी ऐसी फ़िल्में और गाने भी हैं जो दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। आज के समय में भोजपुरी इंडस्ट्री सिर्फ उत्तर प्रदेश या बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में फेमस हो चुकी है।

Bhojpuri Song

नया भोजपुरी गाना हुआ रिलीज़

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा में ऐसे काफी सारे कलाकार भी हैं जो दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। इस लिस्ट में खेसारी लाल यादव से लेकर पवन सिंह और निरहुआ तक का नाम शामिल है।

लेकिन अभी इसी बीच खेसारी लाल यादव का एक गाना जोरदार तरीके से यूट्यूब पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है जो कुछ ही दिन पुराना है। इस गाने में उनके साथ में भोजपुरी एक्ट्रेस प्रिया रघुवंशी को देखा जा रहा है।

10 दिन में छाया खेसारी का गाना

खेसारी लाल यादव के जिस गाने की हम बात कर रहे हैं उसका नाम 'हेराइल दिल पटना में' है। इस गाने की शुरुआत में देखने के लिए मिलता है कि खेसारी भी एक्ट्रेस प्रिया के साथ में रोमांटिक होते हुए नजर आते हैं। इसके बाद में दोनों के बीच में जोरदार डांस भी देखने को मिलता है।

गाने के दौरान प्रिया रघुवंशी साड़ी में जोरदार डांस करती हुई नजर आती है और खेसारी लाल यादव को लुभाती हुई देखी जाती हैं। इसके बाद में खेसारी लाल यादव भी उन पर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं। दोनों की केमिस्ट्री भी काफी ज्यादा जबरदस्त है।

गाने पर आए 2 मिलियन से ज़्यादा व्यूज

जानकारी के लिए आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव के इस गाने को अभी 10 दिन पहले ही स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल द्वारा रिलीज किया गया है। सिर्फ 10 दिन के अंदर ही गाने पर 2 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है।

गाने की डिटेल्स

अगर हम गाने की डिटेल्स की बात करें तो आपको बता दें कि इस गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है। लिरिक्स लिखने का काम कुंदन प्रीत ने किया है। म्यूजिक देने का काम आर्य शर्मा और लॉर्ड जी ने किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X