..................... Bhojpuri Song: Bhojpuri New Year Party Song, Khesari lal Yadav Happy New Year 2026 Song - Hindi Filmibeat

New Year पार्टी में बढ़ी बॉलीवुड से ज्यादा भोजपुरी गाने की डिमांड, खेसारी का गाना बना सुपरहिट ट्रैक

Bhojpuri Song: नया साल आने वाला है 2026 के स्वागत के लिए लोगों ने तमाम तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। नए साल की पार्टी के मौके पर बॉलीवुड के गाने तो बजते ही हैं साथ ही में भोजपुरी गानों का भी क्रेज लोगों में दिखता है। हर साल की तरह इस साल भी न्यू ईयर पार्टी के मौके पर भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव का यह गाना एक बार फिर वायरल हो रहा है।

Bhojpuri Song

खेसारी के न्यू ईयर गाने ने मचा दी धूम

खेसारी का यह गाना लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। खेसारी लाल यादव ने इस गाने को अपने यूट्यूब चैनल 'खेसारी म्यूजिक वर्ड' पर 2018 में रिलीज किया था। इस गाने का नाम हैं 'पीके बियर्स बोल हैप्पी न्यू ईयर' इसे 2018 के स्वागत के लिए बनाया था, लेकिन खेसारी लाल यादव के इस गाने की पॉपुलेरिटी ने लोगों का दिल ऐसा जीता की यह गाना हर साल की न्यू ईयर पार्टी में बजने का एक रिवाज जैसा बन गया है। इस गाने को रिलीज़ हुए 7 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी यह गाना लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। जैसे-जैसे नया साल पास आ रहा है लोगों की डिमांड इस गाने को लेकर बढ़ती दिख रही है। आपको बता दें कि अभी तक इस गाने पर 12 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।

इस गाने की है भारी डिमांड

इस गाने के म्यूजिक और लेखन की बात करें तो इस गाने के बोल मशहूर लेखक प्यारेलाल कवी , आजाद सिंह और श्याम देहाती ने दिए हैं। इस का म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया हैं। वहीं सिंगर की बात करें तो इस गाने में चार चांद खेसारी की आवाज ने लगाए हैं। अगर आप ने भी पार्टी में धमाल मचाना है तो खेसारी लाल यादव के इस गाने को अपनी न्यू ईयर पार्टी में जरूर ऐड ऑन करें।

Read more about: bhojpuri song khesari lal yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X