..................... Bhojpuri song based on Muskaan Rastogi Saurabh Rajput created a ruckus, angry people lashed out! - Hindi Filmibeat

'कास देबे काटके ड्रम में राजा..' मुस्कान रस्तोगी पर बने भोजपुरी गाने से मचा बवाल, गुस्साए लोगों ने लगाई लताड़

bhojuri song viral video

Bhojpuri Song on Saurabh Rajput Murder Case- मुस्कान रस्तोगी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद उसने पति के कई टुकड़े करके नीले रंग के ड्रम में सीमेंट के साथ भर दिया था।

इस दिल दहला देने वाली घटना को लेकर सकते में थे कि भोजपुरी इंड्स्ट्री ने कुछ ऐसा कर दिया कि लोग हैरान हैं। हर किसी बड़े इवेंट पर गाना बनाने वाली इस इंडस्ट्री ने मर्डर केस को भी नहीं छोड़ा। एक गाना रिलीज हुआ है जिसमें महिला कलाकार डांस करती दिख रही है और सीधे तौर पर धमकी दे रही है कि काटकर ड्रम में भर देगी।

इस वीडियो के सामने आने के बाद कुछ लोग तो इसको एंजॉय कर रहे हैं लेकिन बड़ा तबका ऐसा भी है जो कि लगातार इसका विरोध कर रहा है।

कास देबे काटकर के ड्रम में राजा..

वायरल हो रहे इस वीडियो में साड़ी पहनकर डांस कर रही इस महिला को एक्सप्रेशन आपको हैरान करने वाले हैं। इस गाने के बोल हैं, ''तोहके कस देबे काटके ड्रम में राजा।'' गाने के बैकग्राउंड में जबरदस्त म्यूजिक सुनाई दे रहा है। प्रॉपर तरीके से इस गाने को लिखा गया है, कंपोज किया गया है और शूट किया गया है।

पूरे गाने में सौरभ राजपूत मर्डर केस को लेकर बात हो रही है। बता दें कि मेरठ में मुस्कान नाम की एक महिला ने अपने प्रेमी साहिल मिश्रा के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों हनीमून के लिए मनाली चले गए थे। जब इस केस का खुलासा हुआ तो लोग हैरान रह गए थे।

गाने पर क्या बोले लोग

वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''समाज कितना असंवेदनशील हो गया है।।। जिसमे किसी का मौत को भी लोग मजाक का कारण बना रहे है।'' एक ने लिखा, ''ये गाना सुन कर कसम से गाली देने का मन कर रहा है।'' एक ने लिखा, ''ऐसा गाना नहीं बनाना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''पूरा पुरुष समाज में डर का माहौल।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X