Bhojpuri Song: आधी रात में आम्रपाली दुबे संग खेतों में रोमांस करते दिखे निरहुआ, मचाई खलबली

Nirahua, Amrapali dubey

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री आज के वक्त में काफी ज्यादा चलन में आ गई है और साथ ही साथ दर्शकों द्वारा इसे काफी पसंद भी किया जाता है। भोजपुरी सिनेमा में ऐसे कई सारे सितारे हैं जो कि हर दिन पर राज करते हैं और अपनी अदाकारी को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनते हुए नजर आ जाते हैं।

अक्सर यूट्यूब पर भी देखने के लिए मिलता है कि पुराने भोजपुरी गाने भी जमकर वायरल होते हुए नजर आते हैं और इसका दर्शक खूब लुत्फ उठाते हुए भी देखे जाते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे से लेकर निरहुआ और खेसारी लाल यादव जैसे सितारे काफी ज्यादा फेमस है। जिन्हें दर्शकों से भी काफी प्यार मिलता है।

इस बार आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी इंटरनेट पर धमाल मचा रही है। दोनों का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और आपको बता दे कि हम बात कर रहे हैं गाने 'पहिले गिरद पर्दा' की। जिसमें आम्रपाली दुबे और निरहुआ आधी रात में जमकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो के दौरान निरहुआ और आम्रपाली दुबे को खेत में घास के बीच में रोमांस करते हुए देखा जा रहा है। दोनों का यह देसी अंदाज लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आम्रपाली दुबे ने नीले रंग का लहंगा पहना हुआ है और निरहुआ ने भी सफेद रंग के धोती कुर्ता में अपने इस लुक को कंप्लीट किया है।

इसी के अलावा आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ पर फिल्माए जाने वाले इस गाने को 'आई मिलन की रात' फिल्म से लिया गया है। इस गाने को खुद दिनेश लाल यादव और मशहूर सिंगर इंदू सोनाली ने अपनी आवाज दी है। इस गाने को म्यूजिक देने का काम ओम जाने किया है तो वहीं लिरिक्स लिखने का काम यादव राज ने किया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे के इस बेहतरीन गाने को भोजपुरी सिनेमा संगीत नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। जिस पर अभी तक 50,000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। वीडियो पर जमकर लोग कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

Read more about: nirahua amrapali dubey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X