'पहली वाली को फंसा के छोड़..' अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के लिए बनाया गाना, एक एक लाइन में ताना

Akshara Singh on Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री ना सिर्फ अपने गानों और फिल्मों को लेकर खबरों का हिस्सा रहती है बल्कि कई बार विवाद भी सामने आते हैं। इस वक्त अक्षरा सिंह चर्चा में हैं क्योंकि एक गाने के साथ उन्होने तगड़ा धमाका किया है।
इस गाने के रिलीज होते ही लोगों का कहना है कि ये गाना नहीं है बल्कि पवन सिंह को ताना मारा जा रहा है। जी हां, इस गाने के बोल सुनकर आपको भी ऐसा ही लगने वाला है। दरअस पवन सिंह ने दो शादियां की हैं और दोनों में समस्याएं थीं और अक्षरा सिंह से अफेयर रहा तो उनका ब्रेकअप हो गया है। इसी को लेकर अक्षरा ने पवन सिंह पर निशाना साधा है।
गाने से अक्षरा सिंह का पलटवार
अक्षरा सिंह इस गाने पर डांस कर रही हैं। इस गाने के बोल हैं, ''पहली वाली के फंसा के छोड़ दिहला। दुसरी वाली के दिलवा भी तोड़ दिहला। कितना लइकी संघे बहिंया में भर बाला, तू सुधर बाला।''
इस गाने पर अक्षरा सिंह धमाकेदार तरीके से परफॉर्म करती हुईं नजर आ रही हैं। वीडियो के सामने आते ही लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। अक्षरा सिंह ने बिना नाम लिए इस तरह से निशाना साधा है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''अक्षरा सिंह की औकात क्या है पावर स्टार पवन सिंह जी के सामने इसको कौन पहचानता था।'' एक ने लिखा, ''ये गाना से पवन सिंह को फर्क नहीं पड़ता है।'' एक ने लिखा, ''कितना बकवास वीडियो बनाती है।'' एक ने लिखा, ''पवन के लिए ही तो ये गाना गाया था अक्षरा ने।'' एक ने लिखा, ''पवन सिंह बुलाने जाते है पवन सिंह को देखकर लटटू क्यो हो जाती है।'' देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











