Bhojpuri Song: जब आम्रपाली दुबे को निरहुआ ने किया बेकाबू, एक्ट्रेस के दिल में हुई धक-धक और फिर...

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री आज के वक्त में काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुकी है। साथ ही साथ अब बिहार और यूपी के ही नहीं बल्कि देशभर में भी लोगों को उनके फिल्मों से लेकर गाने काफी पसंद आ रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा में निरहुआ से लेकर खेसारी लाल यादव तक राज कर रहे हैं और इन्हें सुपरस्टार भी माना जाता है।
अक्सर देखने के लिए मिलता है कि यूट्यूब पर बहुत ही तेजी से भोजपुरी गाने वायरल हो जाते हैं और साथ ही साथ दर्शकों द्वारा भी काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ का एक गाना जमकर वायरल हो रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस भोजपुरी गाने को निरहुआ की फिल्म 'राम लखन' से लिया गया है। हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम 'धड़क जला छतिया' है। इस वीडियो के दौरान आम्रपाली दुबे और निरहुआ को बेडरूम में रोमांस करते हुए देखा जा रहा है। दोनों का यह वीडियो लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है।
निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी हमेशा से ही दर्शकों की फेवरेट रही है। जब भी दोनों को किसी भी फिल्म में साथ में देखा जाता है तो उसका सुपरहिट होना तय है। लेकिन इस बार निरहुआ के इस वीडियो को एप फॉर यू नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 21000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications