भोजपुरी सिंगर टुनटुन यादव के कार्यक्रम में जमकर हुई फायरिंग, इस वीडियो को देख कांप गए लोग...

Bhojpuri singer Tuntun Yadav

Bhojpuri singer Tuntun Yadav Firing Video: भोजपुरी सिंगर टुनटुन यादव को लोग अहिरान सिंगर के नाम से भी जानते हैं। टुनटुन यादव अपने अधिकतर गाने रंगदारी पर बनाते हैं। टुनटुन यादव हाल ही में एक कार्यक्रम का हिस्सा बने, लेकिन उस आयोजन में हर्ष फायरिंग होनी शुरू हो गई। इस घटना की वजह से खुद सिंगर भी घबरा गए। यह मामला 13 सितंबर की रात का है जहां श्राद्ध का कार्यक्रम रखा गया था।

दरअसल बिहिया थाना इलाके के भीमपट्टी बेलवनिया गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया। इस आयोजन के लिए सिंगर टुनटुन यादव को बुलाया गया था, लेकिन टुनटुन यादव जैसे ही स्टेज पर पहुंचे बंदूक के कई राउंड फायर किए जाने लगे।

जमकर वायरल हो रहा टुनटुन यादव का यह वीडियो
जैसे ही फायरिंग की आवाज सुनी टुनटुन यादव भी घबरा गए। अगर फायरिंग में जरा भी चूक होती तो एक बड़ा हादसा होने का खतरा था। फायरिंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बिहिया थानाध्यक्ष आदित्य कुमार के बयान के आधार पर तीन नामजद और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं अब पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

श्राद्ध कार्यक्रम पर हुई फायरिंग
रिपोर्ट्स की माने तो भीमपट्टी में रहने वाले जगबली यादव का निधन कुछ दिनों पहले हो गया था। वहीं उनके श्राद्ध कार्यक्रम के मौके पर सह श्रद्धांजलि सभा रखी गई थी और इस सभा में जमकर फायरिंग की गई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X