तो क्या भोजपुरी सिंगर Shilpi Raj ने लिखा सुसाइड नोट? मैं कैसी हो गई हूं, माफ करना आप

Shilpi Raj

भोजपुरी गायिका शिल्पी राज का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर उन्होंने लिखा है कि उनका जाने का समय आ गया। इसे पढ़ने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि यह उनका सुसाइड नोट है। इसे पूरी तरह से देखने के बाद शिल्पी राज के फैंस इस बात से हैरान है कि क्या सिंगर कोई बड़ा कदम उठाने जा रही हैं। शिल्पी राज के इस पोस्ट के बाद फैंस इस बात को जानना चाहते हैं कि गायिका ठीक है या नहीं। लेकिन इससे पहले आपको बताते हैं कि आखिर शिल्पी राज ने अपने इस पोस्ट में ऐसा क्या लिखा हुआ है। शिल्पी राज ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि मैं कोई भी काम अच्छे से नहीं कर पाई। न पढ़ाई। न संगीत। मैं क्या थी और क्या बन गई हूं...सच कहूं तो मैं एक कठपुतली बन गई हूं।

शिल्पी राज लिखती हैं

शिल्पी राज लिखती हैं

वह आगे लिखती हैं कि मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है कि मैं क्या करूं, मां एक तू ही है। जो मुझे रोकी है। लेकिन अब मन करता है इस दुनिया में रहने का...माफ करना आप। शिल्पी के इस पोस्ट के बाद इस बात की पड़ताल की गई है कि क्या वह ठीक हैं? तो आपको फ्रिक करने की जरूरत नहीं है।

काम के दबाव में लिखा शिल्पी ने यह पोस्ट

काम के दबाव में लिखा शिल्पी ने यह पोस्ट

एक न्यूज चैनल से बातचीत में शिल्पी ने अपने इस पोस्ट को लेकर खुलासा किया है। शिल्पी ने अपने इस पोस्ट पर बताया है कि उन्होंने इसे खुद लिखा है। लेकिन उनका सुसाइड का किसी तरह का कोई इरादा नहीं है। शिल्पी राज ने बताया कि काम के दबाव में उन्होंने अपनी सोच बताया।

शिल्पी राज बिल्कुल ठीक है

शिल्पी राज बिल्कुल ठीक है

शिल्पी ने यह भी कहा कि वह अभी पूरी तरह से ठीक हैं। शिल्पी के इस पोस्ट के बाद सनसनी फैली है। लेकिन अब शिल्पी ठीक हैं और किसी भी तरह का कोई भी कदम उठाने वह नहीं जा रही हैं। उनका सुसाइड का कोई इरादा नहीं है।

24 घंटे बाद MMS शिल्पी राज का वायरल

24 घंटे बाद MMS शिल्पी राज का वायरल

आपको बता दें कि कुछ महीने पहले शिल्पी राज का एक एमएमएस भी बाहर आया था। उनका प्राइवेट वीडियो लीक हुआ। 24 घंटे बाद उन्होंने इस मामले में अपनी सफाई दी थी। शिल्पी राज ने रोते हुए कहा था कि आप लोगों की वजह से मैं गाती हूं। शिल्पी ने यह कहा था कि उनके खिलाफ साजिश की गई थी। बता दें कि इस वायरल वीडियो में शिल्पी राज के साथ उनके ब्वॅायफ्रेंड विजय चौहान हैं। शिल्पी राज और विजय लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X