भोजपुरी सिंगर के साथ स्टेज पर बदसलूकी, हाथों से छीन लिया माइक, फूटकर रोते हुए सिंगर का वीडियो वायरल

By Filmibeat Desk
bhojpuri-singer-priyanka-singh-insulted-on-stage-anchor-snatched-mic-crying-video-goes-viral

Bhojpuri singer Priyanka Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर प्रियंका सिंह को बिहार के गोपालगंज में पर्यटन विभाग के इवेंट के लिए बुलाया गया था। मगर वहां भरी महफिल में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि पूरी इंडस्ट्री उस घटना पर भड़क रही है। इवेंट से एक वीडियो सामने आया है, जिसने तहलका मचा दिया है।

बता दें, इस दो दिवसीय इवेंट में प्रियंका सिंह को गाने के लिए आमंत्रित किया गया था। लेकिन गाने के बीच में ही उनसे माइक छीन लिया गया। इस अपमान की वजह से प्रियंका मंच पर ही रोने लगी। वहां मौजूद एंकर ने प्रियंका को अपनी बात तक कहने का मौका नहीं दिया।

प्रियंका स्टेज पर रोते हुए बोलने लगीं, "कलाकार की बेईज्जती नहीं होनी चाहिए। माई के दरबार में एक बेटी रोकर रही है। इसका इंसाफ करने के लिए थावे वाली मैया पर छोड़ती हूं।" इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों पर अपमानित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "मैं गाने के लिए नहीं मर रही हूं। जिला प्रशासन ने बहुत गलत किया है। थावे महोत्सव एक बहुत ही गंदा अनुभव था।"

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी प्रियंका सिंह को सपोर्ट किया है और प्रशासन पर भड़ास निकाला है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- "एक कलाकार के साथ इतना गिरा हुआ व्यवहार बहुत निंदनीय है। बहुत भाग्य से ईश्वर किसी को कलाकार के रूप में जन्म देते हैं। अभद्रता की पराकाष्ठा.."

बता दें, बाद में प्रशासन में सफाई में कहा कि कार्यक्रम में विलंब हो रहा था, इसीलिए उन्हें ऐसा करना पड़ा। प्रियंका ने पहले भी गाना रोकने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने माना नहीं।

More from Filmibeat

Read more about: bhojpuri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X