Nisha Upadhyay: भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय को बिहार में कार्यक्रम के दौरान लगी गोली, मच गया हंगामा

bhojpuri-singer-nisha-upadhyay-shot-by-bullet-during-stage-show-in-bihar-s-saran-rushed-to-hospital

Bhojpuri singer Nisha Upadhyay: बिहार की एक लोक गायिका निशा उपाध्याय सारण में एक कार्यक्रम में परफॉर्म कर रही थीं, जब जश्न के दौरान की गई फायरिंग में उन्हें गोली लग गई। देखते ही देखते कार्यक्रम में अफरा तफरी का माहौल बन गया। निशा वहीं बेहोश हो गईं।

जानकारी के मुताबिक, सेंदुआर के एक घर में मंगलवार को उपनयन संस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसी कार्यक्रम में सांस्कृतिक परफॉमेंस का भी आयोजन था। भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय इसी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंची हुई थी।

जश्न मनाते मनाते लड़के ने चला दिया कट्टा

कार्यक्रम चल रहा था, निशा स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं, जब वहां मौजूद एक लड़के ने जश्न में कट्टा लहराते हुए फायरिंग कर दी। गोली सीधे जाकर निशा उपाध्याय के पैर में लगी। आनन-फानन में उन्हें प्राइवेट गाड़ी से उनके सहयोगी सीधे पटना ले गए और वहीं पर एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। रिपोर्ट की मानें तो डाक्टर ने पैर से गोली निकाल दिया है।

पुलिस की जांच जारी

घटना के बारे में बात करते हुए, एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमें घटना के बारे में जानकारी मिली लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है। हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि गोलियां कैसे चलीं और गोलीबारी में कौन शामिल थे।"

बता दें, 24 वर्षीय निशा उपध्याय ने बहुत कम उम्र में ही भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। वह ज्यादातर लोकगीत और भजन गाती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: nisha upadhyay bhojpuri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X