..................... Bhojpuri singer Dhananjay Sharma threw a female dancer from the stage into the crowd - Hindi Filmibeat

Shocking! महिला डांसर को स्टेज से उठाकर मर्दों के बीच फेंका, भोजपुरी सिंगर की हरकत से लोगों में आक्रोश

Dhananjay Sharma Troll: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री और विवाद शायद साथ साथ चलते हैं। यहां पर खुद सितारे भी कई बार अपनी हद पार कर देते हैं और ऐसे ही एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आपको भोजपुरी गानों के लिए मशहूर सिंगर धनंजय शर्मा नजर आ रहे हैं जो कि एक महिला डांसर के से साथ बदसुलूकी कर रहे हैं।

Dhananjay Sharma

बता दें कि धनंजय शर्मा ने महिला डांसर को उठाकर लोगों के बीच फेंक दिया और किसी भी महिला के लिए काफी बुरी बात है। इस वीडियो ने सामने आकर बवाल काट किया है और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

Bhojpuri Viral Video: कहां का है मामला?

आप देख सकते हैं कि सिंगर के द्वारा एक महिला नर्तकी को मंच से उठाकर दर्शकों की ओर फेंका जा रहा है। इस दौरान एक महिला कहती है कि ये गलत है वो एक महिला है। इस वीडियो को देख लोग बुरी तरह से आक्रोश में हैं। हालांकि ये पूरी घटना कि जगह पर किस समय हुई इसको लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है।

फिलहाल बिहार पुलिस ने मुजफ्फरपुर पुलिस को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में महिला सुरक्षा और कलाकारों के साथ स्टेज पर ही बदसुलूकी का ये पहला मामला नहीं है। इसके पहले कई सुपरस्टार्स भी विवादों में आ चुके हैं।

ट्रोल कर रहे हैं लोग

सिंगर धनंजय शर्मा के इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''बात गलत नहीं, ये गुनाह है, उसको गिरफ्तार करो।'' एक ने लिखा, ''मुझे लगता है, बिहार?'' एक ने लिखा, ''ये किस तरह का उत्सव है? उस लड़की के लिए बहुत दुख की बात है! आखिर वो एक बेटी है, और किसी की बहन भी। उसे सज़ा मिलनी चाहिए।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

Read more about: bhojpuri video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X