Bhojpuri Singer गा रही थीं Mahatma Gandhi का पसंदीदा भजन, BJP नेताओं ने मचाया हंगामा, स्टेज से उतारा

Viral video

Bhojpuri Singer Devi Video: भोजपुरी फॉक सिंगर देवी ने हाल ही में बिहार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित एक इवेंट में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर उनके फैंस हैरान रह गए।

भोजपुरी सिंगर को भजन गाने से रोका

भोजपुरी सिंगर के परफॉर्मेंस में उस वक्त नाटकीय मोड़ आया जब उन्होंने "रघुपति राघव राजा राम" भजन गाया। कथित तौर पर कुछ दर्शकों ने "ईश्वर अल्लाह तेरो नाम" लाइन पर आपत्ति जताई जिसके बाद देवी को भजन गाना बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

'ईश्वर अल्लाह तेरो नाम' पर हुआ हंगामा

एएनआई को दिए गए इंटरव्यू में देवी ने बताया कि कार्यक्रम में क्या हुआ। उन्होंने कहा, "मैं हैरान हूं। मैं महात्मा गांधी का पसंदीदा भजन गा रही थी। (बिहार) के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और अश्विनी चौबे के साथ भाजपा के बड़े नेता वहां मौजूद थे। 'ईश्वर अल्लाह तेरो नाम' लाइन आने पर 'हिंदू पुत्र संगठन' के कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मंच पर मौजूद नेता यह नहीं समझ पाए कि स्थिति को कैसे संभाला जाए और उनमें से कुछ मेरे पास आए और माफी मांगने को कहा ताकि स्थिति को कंट्रोल किया जा सके।"

देवी ने की कार्रवाई की मांग

देवी ने कहा, "मैंने माफी मांगी क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि स्थिति और बिगड़े। मुझे वहां के डिप्टी सीएम से 'अटल विशिष्ट सम्मान' भी मिला था। अब मुझे लगता है कि जिन लोगों ने वहां अराजकता फैलाई, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए... मुझे धमकियां भी मिल रही हैं। यह महिलाओं का अपमान है। सभी समुदायों को एक साथ रखने वाले अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर ऐसा घटिया काम शर्मनाक है... पार्टी को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करती हूं जो मेरे सपोर्ट में आए।"

प्रियंका गांधी ने भी साधा निशाना

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी इस घटना पर रिएक्शन व्यक्त की, उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो क्लिप शेयर किया और प्रदर्शनकारियों की आलोचना की। उन्होंने हिंदी में लिखा, "वे दुनिया को दिखाने के लिए बापू को फूल चढ़ाते हैं लेकिन हकीकत में उनके मन में उनके लिए कोई सम्मान नहीं है। वे दिखावे के लिए बाबासाहेब अंबेडकर का नाम लेते हैं लेकिन असल में वे उनका अपमान करते हैं। भाजपा हमारी सहिष्णु और समावेशी संस्कृति और परंपरा से इतनी नफरत करती है कि वे हमारे महापुरुषों का बार-बार अपमान करते हैं।"

More from Filmibeat

Read more about: viral video devi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X