भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, इस फेमस सिंगर के साथ-साथ, दो एक्ट्रेसेस की हुई रोड एक्सीडेंट में मौत

Chhotu Pandey Aanchal Tiwari Died

Chhotu Pandey Aanchal Tiwari Died: बिहार के कैमूर के देवकली गांव में रविवार 25 फरवरी को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मशहूर भोजपुरी गायक छोटू पांडे, एक्ट्रेस आंचल तिवारी और सिमरन श्रीवास्तव समेत नौ लोगों की जान चली गई। सड़क दुर्घटना में एक SUV और एक बाइक सवार समेत नौ लोगों की मौत हो गई।

सोमवार, 26 फरवरी को पुलिस ने अन्य मृतकों की पहचान आंचल तिवारी (जो पंचायत में नजर आई थीं), सिमरन श्रीवास्तव, प्रकाश राम, दधिबल सिंह, अनु पांडे, शशि पांडे, सत्य प्रकाश मिश्रा और बागीश पांडे के रूप में की। आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, एक्सीडेंट तब हुआ जब दो महिलाओं समेत आठ लोगों को ले जा रही एक गाड़ी ने पहले एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसके बाद एसयूवी और बाइक दोनों दूसरी लेन में चले गए, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। इसके बाद मोटरसाइकिल सवार समेत सभी नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया।

पुलिस के अनुसार, नेशनल हाईवे 19 पर सासाराम से वाराणसी मार्ग पर बहुत तेज स्पीड से जा रही SUV पहले एक बाइक से टकराई, फिर सड़क के डिवाइडर से टकराई, हवा में उछली और विपरीत दिशा में जा गिरी। वहीं से एक ट्रक आ रहा था और वो गाड़ी उस ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि SUV पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार की भी मौत हो गई।

कैमूर के मोहनिया अनुमंडल के SDPO दिलीप कुमार ने कहा, "इस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई। उनमें से आठ SUV में थे। उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि वे एक ऑर्केस्ट्रा कंपनी के सदस्य थे। एसयूवी चला रहे थे बहुत तेज़ स्पीड से। पहले इन्होंने एक बाइक सवार को टक्कर मारी और फिर सड़क के दूसरी ओर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई।"

More from Filmibeat

Read more about: chhotu pandey bhojpuri singer
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X