Bhojpuri Sawan Song: अगर ये नहीं देखा तो क्या देखा! सावन में खेसारी के गाने ने मचाई धूम, रिकॉर्ड तोड़ आए व्यूज

Bhojpuri Sawan Song: सावन शुरू होते ही भोजपुरी गानों की धूम भी शुरू हो जाती है। लोग भोजपुरी गानों पर जमकर डांस भी किया करते हैं। फिलहाल तो जब से सावन शुरू हुए हैं तब से खेसारी लाल यादव के गाने खास सुर्खियों में हैं। खासतौर पर उनका गाना 'कोका कोला बोलबम' इस गाने ने तो सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। बता दें कि इस गाने में खेसारी लाल यादव सावन से इस गाने को रिलेट करने के लिए हरी सफेद पत्ते दार शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी हसीना हरे रंग की साड़ी में इठलाती दिख रही हैं।
देवघर जाना चाहती हैं खेसारी की पत्नी
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव की ऑनस्क्रीन पत्नी सावन के महीने में देवघर जाने की बात कर रही हैं, लेकिन खेसारी लाल उन्हें पैसे की तंगी की वजह से ले जाने को मना करते हैं। जिस वजह से उनकी पत्नी उनसे नाराज हो जाती हैं। इसके बाद वह अपने घर के बाहर निकलती कावड़ यात्रा देख मुंह फुला देती हैं और खेसारी से बात तक नहीं करती हैं। इसके बाद खेसारी की पत्नी उनसे नाच-नाच के कहती हैं कि देखो मुझे सपने में भोले बाबा देवघर बुला रहे हैं तो चलना तो होगा, लेकिन फिर भी खेसारी लाल पत्नी को मना कर देते हैं।
वीडियो पर आ रहे हैं ताबड़तोड़ व्यूज
लाख बार समझाने पर भी खेसारी लाल की ऑन स्क्रीन पत्नी फिर भी नहीं मानती हैं और वह उन्हें देवघर चलने की जिद करने लगती हैं। बता दें कि यह वीडियो सावन के महीने में खास चर्चाओं में आ जाता है। खेसारी लाल का यह गाना 2 साल पुराना है जिसपर अभी तक 56 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। बता दें कि इस गाने में खेसारी लाल यादव ने और शिल्पा राज ने अपनी आवाज दी है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के भी जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पत्नी को निराश मत करो ले जाओ। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-भइया जी आपके वीडियो ने तो धूम मची रखी है।


Click it and Unblock the Notifications