भोजपुरी के सलमान खान फिर रचाने जा रहे हैं शादी ? स्टेज पर किया ऐलान, लड़की की उम्र देख सदमे में आए फैन्स...

Pawan Singh

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार जिसे लोग भोजपुरी का सलमान खान भी कहते हैं। वह आए दिनों अपने बयानों और अपने म्यूजिक वीडियो की वजह से इंटरनेट पर छाए रहते हैं। उनके गानों की तो दुनिया दीवानी है। यहां तक की हर एक लड़की उनके साथ काम करना चाहती है। बता दें कि हम बात किसी और की नहीं बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री में धूम मचाने वाले पवन सिंह की कर रहे हैं।

विवादों की वजह से भी चर्चाओं में रहते हैं पवन सिंह

बता दें कि पवन सिंह अपने रोमांस और अफेयर की अफवाहों के अलावा अपने विवादित बयान की वजह से भी चर्चाओं में आ जाते हैं। बता दें कि एक इवेंट में वह कई लड़कियों से मिले थे। जिसमें से एक होती हैं मोनिका मिश्रा। पवन सिंह जिस तरह से मोनिका से बात करते नजर आते हैं उसे देखकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

फैन्स से पूछा कैसी है हमारी जोड़ी

दरअसल एक वीडियो में तो पवन सिंह मोनिका के कंधे पर हाथ रखकर खड़े होते हैं। इसके बाद वह जनता से पूछते हैं कि कैसी है जोड़ी ? जिसके बाद स्टेज से नीचे खड़े लोग चिल्लाने लगते हैं। वहीं वीडियो में पवन सिंह के हाव-भाव देखकर लोग समझ ही नहीं पाते हैं कि किस तरह से वह अपनी जोड़ी को लेकर बात कर रहे हैं। वहीं इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- बिहार को नई भाभी मुबारक हो।

कुछ ट्राई करते...

इतना ही नहीं लोगों को शक तो तब हुआ जब इसी स्टेज पर अपनी और मोनिका की शादी की बात करने लगते हैं। पवन सिंह फिर मोनिका के कंधे पर हाथ रखकर कहते हैं- 'अगर भगवान ने मोनिका मिश्रा को मोनिका सिंह बनाया होता तो कुछ ट्राई करते, लेकिन कोई बात नहीं बनी, नसीब में नहीं हैं।' बता दें कि पवन सिंह के इस वीडियो ने तो फैन्स को हैरान कर दिया। जहां वीडियो देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे सर अपनी उम्र और उस बच्ची की उम्र तो देखो। वहीं दूसरे यूजर ने कहा- जो आपको अपना गुरु मान रही हो उसके साथ इस तरह की बातें अच्छी नहीं लगती हैं।

Read more about: pawan singh bhojpuri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X