..................... Bhojpuri producer Rahul Kapoor to produce 5 movies - Hindi Filmibeat

जल्द 5 फिल्मों का निर्माण करेंगे निर्माता राहुल कपूर

जल्द 5 फिल्मों का निर्माण करेंगे भोजपुरी निर्माण करेंगे हुल कपूर।

By Shivani Verma

सुपरस्टार रवि किशन और पवन सिंह अभिनीत फिल्म 'कट्टा तनल दुप्पटा पर' इस फिल्म से भोजपुरी फिल्म जगत में अपना सफल कदम रखने वाले निर्माता राहुल कपूर आज फिल्म जगत में एक सफल निर्माता के रूप में कार्यरत हैं।

bhojpuri-producer-rahul-kapoor-produce-5-movies

राहुल कपूर की हाल ही में प्रदर्शित हुई फिल्म 'होगी प्यार की जीत' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया। इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। 'होगी प्यार की जीत' में सुपरस्टार खेसारी लाल और स्वीटी छाबरा की जोड़ी को दर्शको ने बेहद पसंद किया। फेथ. इंकॉर्पोरेटिव मूवीज़ के बैनर तले अब बहुत जल्द 5 बड़ी भोजपुरी फिल्म का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी घोषणा बहुत जल्द की जाएगी।

निर्माता राहुल कपूर जल्द ही अपनी 5 भोजपुरी फिल्मों की घोषणा करनेवाले हैं साथ ही फिल्म से जुड़े सभी कलाकार, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर की भी घोषणा करेंगे। इन 5 फिल्मों की शूटिंग 2017 में शुरू की जाएगी।

राहुल कपूर की आनेवाली इन सभी 5 फ़िल्मों का निर्माण काफी बड़े पैमाने पर किया जाएगा जिसमें भोजपुरी फ़िल्म जगत के कई जाने माने चेहरे मुख्य रूप से नजर आएंगे। भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री को एक अलग मुकाम तक ले जाने के उद्देश्य से निर्माता राहुल कपूर ने भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है। राहुल कपूर की हर फ़िल्म में दर्शकों को हमेशा कुछ न कुछ नयापन देखने को मिलता है जिनके कारण दर्शक उनकी फ़िल्मों को बेहद पसंद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X