कभी आम्रपाली तो कभी मोनालिसा संग रोमांस करते दिखे निरहुआ, डबल खेल खेलते-खेलते एक्टर का फेल हुआ माथा

Nirahua, monalisa, Amrapali dubey,

Nirahua Romanced With Amrapali And Monalisa: भोजपुरी इंडस्ट्री आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि यहां पर कई सारे ऐसे कलाकार हैं जो कि काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने रहते हैं। अक्सर भोजपुरी सिनेमा के कुछ गाने यूट्यूब पर धमाल मचाते हुए नजर आते हैं। ऐसा ही एक बार फिर से देखने के लिए मिल रहा है क्योंकि निरहुआ का एक गाना जमकर वायरल हो रहा है।

निरहुआ के वायरल हो रहे गाने में देखा जा सकता है कि आम्रपाली दुबे भी नजर आ रही है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे दोनों साथ में कई सारी भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं। दर्शक भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं और परदे पर तो दोनों की केमिस्ट्री लाजवाब रहती है। यहां तक कि उनके पुराने गाने भी अक्सर वायरल होते हुए नजर आते हैं।

इन दिनों आम्रपाली दुबे और निरहुआ का एक भोजपुरी गाना 'माथा फेल हो गइल' वायरल हो रहा है। इस गाने के दौरान दोनों बेहद जबरदस्त रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दे कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया हुआ यह गाना भोजपुरी फिल्म 'राजा बाबू' से लिया गया है। फिल्म के दौरान आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की पत्नी का किरदार निभाया।

लेकिन इस दौरान निरहुआ अपनी पत्नी आम्रपाली दुबे से झूठ बोलते हुए नजर आते हैं और दूसरी तरफ अलग कमरे में वह एक और दूसरी मॉडर्न पत्नी मोनालिसा के साथ में पलंग तोड़ रोमांस करते दिखाई देते हैं। आम्रपाली दुबे के साथ में भी निरहुआ जमकर पलंग तोड़ रोमांस करते हैं। इस दौरान निरहुआ को डबल ड्यूटी लगाते हुए देखा जा रहा है। जिसके चलते उनका माथा फेल हो चुका है।

अगर हम निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्माए हुए इस गाने की बात करें तो आपको बता दें कि इस कल्पना, आलोक कुमार और खुशबू जैन ने आवाज दी है। इस गाने के लिरिक्स राजेश मिश्रा ने लिखे हैं तो वही म्यूजिक देने का काम छोटे बाबा ने किया है। मंजुल ठाकुर के निर्देशन में फिल्म राजा बाबू को बनाया गया और बॉक्स ऑफिस पर भी इसने धमाल मचाया। फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया।

Read more about: nirahua monalisa amrapali dubey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X