खेसारी के प्यार में पड़ीं आकांक्षा पुरी, देनी पड़ी 'अग्नि परीक्षा', फिल्म के धमाकेदार ट्रेलर ने जीता दिल
भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार खेसारी लाल यादव आए दिनों सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बने रहते हैं। कभी अपनी फिल्मों की वजह से तो कभी निजी जिंदगी में चल रहे विवादों की वजह से। खेसारी लाल यादव का नाम कई अभिनेत्री के साथ जोड़ा जा चूका है, लेकिन फिलहाल तो इन दिनों उनका नाम एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के साथ जोड़ा जा रहा है। लोगों ने इनकी केमिस्ट्री को भी काफी पसंद भी किया। इसी के साथ इन दोनों के लिंकअप की खबरें भी सोशल मीडिया फैलने लगीं, लेकिन अब आकांक्षा पूरी को खेसारी लाल यादव से प्यार करने की कीमत चुकानी पड़ रही है। आइए जानते है क्या है पूरा मामला...

भोजपुरी इंडस्ट्री अपनी फिल्मों और गानों की वजह से जानी जाती है वहीं खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री की जान हैं। इसकी फिल्में हो या गाने ट्रेंडिंग लिस्ट में बने ही रहते है। भोजपरी इंडस्ट्री में सबसे दमदार जोड़ी का ख़िताब कभी खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का हुआ करता था। मगर विवादों के बाद यह जोड़ी टूट गई। विवादों के बाद खेसारी ने अपनी नई जोड़ी टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के साथ जमा ली।
दोनों ने साथ में कई रोमांटिक हिट सॉन्ग में साथ काम किया है। इनकी जोड़ी को लोगों के द्वारा इतना पसंद किया गया की इनके लिंकअप की भी खबरें सोशल मीडिया पर तेज हो गई। इसी के साथ आकांक्षा ने खेसारी संग डेट पर जाने की अपनी इच्छा जताई। लेकिन अब आकांक्षा को खेसारी लाल से प्यार करने की कीमत चुकानी पड़ रही है। उन्होंने प्यार में धोखे का सामना किया है वैसे आपको बता दें कि दोनों की यह प्रेम कहानी रियल में नहीं बल्कि रील में है। दरअसल इनकी जोड़ी एक धमाकेदार फिल्म में जल्द नजर आने वाली है। इस फिल्म का एक ट्रेलर भी रिलीज़ कर दिया गया है जिसे लोगों का खूब प्यार देखने को मिल रहा है। इस ट्रेलर में भरपूर एक्शन और रोमांस देखने को मिल रहा है
इस धमाकेदार फिल्म का नाम है 'अग्नि परीक्षा' इस फिल्म का एक ट्रेलर भी जारी किया गया है जिसे आप यूट्यूब चैनल 'SUR MUSIC' पर देख सकते हैं इस ट्रेलर को रिलीज हुए चंद घंटे ही हुए है मगर अब तक इसे लाखों व्यूज आ चुके हैं। ट्रेलर में एक खास बात देखने को मिली कि इसमें एक्टर सुशील सिंह भी अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे है एक्टर ने लम्बे समय के बाद इंडस्ट्री में वापसी की है। सुशील सिंह इंडस्ट्री ने निरहुआ रिक्शा वाला से विधायक जी बनकर फेमस हुए थे। यह फिल्म 4 मई 2026 को सिनेमाघर में रिलीज होगी। इसमें खेसारी लाल यादव, नीलम गिरी, आकांक्षा पुरी, सुशील सिंह, प्रकाश जैन जैसे बड़े कलाकार देखने को मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











