पवन सिंह नहीं दे रहे पत्नी के कॉल का रिप्लाई, ज्योति सिंह ने ओपन लेटर लिख सुनाई आपबिती, बोलीं- मैं आत्मदाह...

pawan singh

भोजपुरी के मोस्ट पॉपुलर एक्टर पवन सिंह आए दिनों किसी ना किसी वजह से छाए रहते हैं। फैन्स तो उनके नए वीडियो के आने का इंतजार करते हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब पवन सिंह हेडलाइन में ना आते हों, लेकिन हाल ही में पवन सिंह की पत्नी ने एक ऐसा इंस्टा हैंडल पर पोस्ट किया है जिसे देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं।

दरअसल हाल ही में पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने एक तस्वीर साझा की है। इसी के साथ ही उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है जिसे देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं। इस पोस्ट में ज्योति सिंह आत्मदाह और पवन सिंह पर कॉल ना उठाने और मैसेज का रिप्लाई ना करने का आरोप लगाया है। चलिए जानते हैं कि क्या कुछ कहा है ज्योति सिंह ने।

ज्योति सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा- आदरणीय पति श्री पवन सिंह जी मैं आज कई महीने से आप से कुछ पारिवारिक और राजनीतिक मुद्दे पर बात करने की कोशिश करती आ रही हूं, लेकिन आपने या आपके साथ रहने वाले लोगों ने मेरे कॉल मैसेज का रिप्लाई देना शायद उचित नहीं समझा। मैं आपसे मिलने के लिए लखनऊ तक गई छठ के समय, आप जब डिहरी में आए थे उस समय भी आपसे मिलना उचित समझा, लेकिन आपने मिलने से मना कर दिया। बोला गया कि बॉस बोल रहे हैं लखनऊ मिलने को।

ज्योति आगे लिखती हैं कि- पिछले दो महीने पहले मेरे पापा जी भी आप से मिलने गए, लेकिन कोई सकारात्मक रिजल्ट आप ने नहीं दिया। दुनिया का कौन सा बड़ा पाप मैंने किया है। जिसकी इतनी बड़ी सजा मुझे दी जा रही है। मेरे मां- बाप की इज्जत से खेलने का प्रयास किया जा रहा है। जब मैं आपके लायक नहीं हूं या नहीं थी तो आपने जैसे पहले मुझसे दूरी बनाई थी आप मुझे वहीं छोड़ देते। झूठा आश्वासन आपने लोकसभा चुनाव में अपने साथ लाकर आज जीवन की उस चोटी पर खड़ा किया है कि मुझे आत्मदाह के सिवा कुछ नहीं सूझ रहा, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकती क्योंकि फिर सवाल मुझ पर ही उठेंगे और मेरे मां बाप पर उठेंगे। मैं तो अपना पतिव्रता पत्नी का धर्म आपके साथ कदम से कदम मिलाकर निभा दिया है। अब आपकी बारी है अपना धर्म निभाने का।

ज्योति कहती हैं कि- मैं आपसे विनती करती हूं कि अगर आप मुझे अपने लायक नहीं समझते या अपनी पत्नी नहीं समझते तो थोड़ा इंसानियत के नाते आप मेरे साथ खड़े हो जाते तो यही मेरे लिए बड़ी बात होगी। अभी तक आपने अपने की विरोधियों की बड़ी-बड़ी गलतियों के बाद भी माफ करने का काम किया है। मैं तो आपका परिवार हूं मुझे बहुत बुरा लगता है। जब आप वैसे लोगों को गले लगाते हैं। जो आपको बहुत कुछ बोलकर आपके पास आ जाते हैं, लेकिन मैं अपनी परेशानी किसे बताऊं जब परिवार कुछ नहीं समझ रहा। मैं आपसे अंतिम बार विनती करती हूं मैं सात सालों से संघर्ष कर रही हूं। आप एक बार कॉल मैसेज का रिप्लाई कर दें। मेरा दर्द समझिए। बता दें कि ज्योति सिंह का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर छा गया है इस पोस्ट पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X