'ए बैड मैन बाबू' के मुहूर्त के साथ शुरू हुई गाने की रिकॉर्डिंग
[भोजपुरी न्यूज] ईस्टर्न स्टेट फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही फिल्म 'ऐ बेड मेन बाबू' का मुहूर्त मुंबई के स्टूडियो में गाने की रिकॉर्डिंग के साथ की गयी। इस मौके पर फिल्म के लेखक -निर्देशक ब्रज भूषण, निर्माता संजीव कुमार, संगीतकार के.रत्नेश, गीतकार मिथिलेश सिन्हा आदि मौजूद थे।

फिल्म के मुहूर्त के साथ शुरू किये गए गाने की रिकॉर्डिंग में फिल्म का टाइटल ट्रैक रिकॉर्ड किया गया जो बिलकुल हटकर बना है।
फिल्म में कुल 8 गाने है जिसमे संगीत के.रत्नेश औए गीत मिथिलेश सिन्हा के दिया गया है। फिल्म में उदित नारायण, साधना सरगम, सुदेश भोसले जैसे दिग्गज गायक ने अपनी आवाज़ दी है।
VIDEO: देखिए सलमान ने किसके लिए भोजपुरी में गाया 'तेरे नैना..'
फिल्म में रानी चटर्जी और पिंकू श्रीवास्तव मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। बता दें, यह फिल्म भोजपुरी के साथ -साथ ओडिशा भाषा में भी प्रदर्शित की जाएगी।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications











