कास्टिंग काउच का दर्द झेल चुकी हैं आम्रपाली दुबे ? बोलीं- कोई भी गलत करेगा तो चप्पल उताकर मारूंगी...

Bhojpuri News Amrapali Dubey

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को कौन नहीं जानता है। एक से एक हिट फिल्में देने वाली आम्रपाली दुबे की गिनती भोजपुरी में हिट एक्ट्रेस में की जाती है। आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह, खेसारी लाल, निरहुआ समेत तमाम बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। आम्रपाली दुबे के म्यूजिक वीडियो पर भी 100 और 200 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आते हैं। आम्रपाली दुबे अपनी बेहतरीन एक्टिंग और अपने स्वभाव के लिए भी जानी जाती हैं। हमेशा हंसती खिलखिलाती एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का यह फिल्मी सफर आसान नहीं था। एक्ट्रेस के कास्टिंग काउच को लेकर भी काफी खबरें सामने आई हैं। चलिए जानते हैं कि इसके पीछे का सच।

चप्पल उतारकर मारेगी...

दरअसल एक इंटरव्यू में आम्रपाली दुबे से कास्टिंग काउच के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि- जो इंसान इससे गुजर चुका है वह ही इसे ठीक से बता सकता है। मेरी हमेशा से दिक्कत यही रही है कि मैं लोगों के मुंह पर जवाब दे देती हूं। इसी वजह से कोई भी मुझसे कुछ कहता ही नहीं है यही वजह है कि मेरे साथ कभी कुछ ऐसा नहीं हुआ। बल्कि मेरे साथ तो कोई कुछ ऐसा करने का सोच भी नहीं सकता है। मेरे सामने कोई ऐसी हिम्मत करती ही नहीं है क्योंकि उन्हें पता है कि ऐसा वैसा कुछ बोला तो ये तो चप्पल उतारकर मारेगी। आम्रपाली दुबे ने कहा कि एक्ट्रेस को ऐसा ही रवैया रखना चाहिए फिर आपके साथ कोई गलत कर ही नहीं सकता।

लाइमलाइट में कहती हैं आम्रपाली दुबे

आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी लाइमलाइट में रहती हैं। आम्रपाली दुबे की एक्टिंग के तो सभी दीवाने हैं। सभी उनके अभिनय की तारीफ करते हैं। वहीं दूसरी ओर वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चाओं में रही हैं। दरअसल आम्रपाली दुबे का नाम निरहुआ के साथ जोड़ा गया था। आम्रपाली दुबे यह कह भी चुकी थीं कि वह निरहुआ से शादी करना चाहती हैं। वहीं निरहुआ ने भी एक शो में कहा था कि अगर मुझे दो शादी करने की इजाजत मिल जाओ तो मैं आम्रपाली दुबे से शादी कर लूंगा।

More from Filmibeat

Read more about: bhojpuri news amrapali dubey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X