'महबूबा हमार' गाने का चला जादू, अब तक देखा 20 लाख लोगों ने, आप भी देखेंगे तो दिल मचले बिना नहीं रह पाएगा!

Mahbooba Hamar song

Bhojpuri Song Mahbooba Hamar: भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को रेट्रो वाली मस्ती देने के लिए फिर से लौट आए हैं फेमस सिंगर नीलकमल सिंह। उनका नया गाना 'महबूबा हमार' को सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर हाल ही में रिलीज किया गया है।

इसका जादू ऐसा है कि 1 दिन में ही 20 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। गाना "महबूबा हमार" को पुराने बॉलीवुड गाने के रेफरेंस से बनाया गया है, जिसकी खूबसूरती निखर कर आ रही है। इस भोजपुरी गाने के जरिए एक बार फिर से नीलकमल सिंह ने साबित कर दिया है कि वे एक बेहतरीन सिंगर हैं। यूं तो उनके एक से बढ़कर एक गाने आते रहते हैं, लेकिन सारेगामा हम भोजपुरी के साथ रिलीज उनके इस गाने की बात ही कुछ और है। ऐसा उनके चाहने वालों और भोजपुरी को सुनने - समझने वाले लोगों का कहना है।

यहां देखें 'महबूबा हमार' गाना :

इस गाने की एक और खास बात ये है कि गाने का म्यूजिक वीडियो सेंसेशनल है। इस गाने में दिव्या राल्हन की अदाओं का जवाब नहीं। स्क्रीन पर उनका जलवा भी खूब देखने को मिल रहा है। साथ ही नीलकमल सिंह के साथ उनकी केमेस्ट्री भी खूब पसंद की जा रही है।

इस गाने के बारे में नीलकमल सिंह ने बताया, सारेगामा हम भोजपुरी चैनल के आने के बाद भोजपुरी गानों का ग्राफ ऊपर उठा है। नए कॉन्सेप्ट और नई सोच के साथ आज भोजपुरी गाने भी नए हुए हैं, जो लीक से हटकर है और यह दर्शकों को भी खूब पसंद आ रहे हैं। मेरा यह गाना भी धमाकेदार है, इसलिए मैं दर्शकों से अपील करती हूं कि इसे खूब देखें।

वहीं, सारेगामा हम भोजपुरी की तरफ से कहा गया कि एक और फन लविंग रोमांटिक गाना भोजपुरी के ऑडियंस के लिए हाजिर है। गाना "महबूबा हमार" सबको झूमने पर मजबूर कर देगा। हम भोजपुरी के जॉनर को और ग्राफ को आगे ले जाने में अब तक सफल रहे हैं। लेकिन अभी और भी कई चीजें हैं, जिस पर काम करना है। हम भोजपुरी फिल्में भी लेकर आने वाले हैं। लेकिन उससे पहले हमने अपने गानों से ये साबित कर दिया है कि कंटेन्ट अच्छा हो तो दर्शक दिल खोल कर अपना प्यार लुटाते हैं। गाना "महबूबा हमार" को आज लोग खूब एन्जॉय कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि इस पर खूब रील्स भी बनेंगे।

आपको बता दें, गाना 'महबूबा हमार' को नीलकमल सिंह ने गाया है। दिव्या राल्हन इसके म्यूजिक वीडियो को बेहद आकर्षक बनाती नजर आ रही हैं। गीतकार आशुतोष तिवारी और संगीतकार आर्या शर्मा हैं। निर्देशक संजय चौरसिया हैं। कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा हैं। डीओपी योगेश सिंह हैं। प्रोडक्शन आकाश विश्वकर्मा का है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X