Bhojpuri New Song: खेसारी लाल का नया गाना 'मार तिया लाइन' रिलीज, भौजी संग करते दिखे जबरदस्त डांस

Bhojpuri New Song: खेसारी लाल भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता हैं। उनके गाने और नए म्यूजिक वीडियोज के रिलीज होने का फैन्स बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं हाल ही में खेसारी लाल यादव का एक नया गाना रिलीज हुआ है जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।
वैसे तो देवर भाभी की जोड़ी सबसे अलग और खास होती है। दोनों का बॉन्ड काफी अच्छा होता है। कभी दोनों दोस्त के रूप में नजर आते हैं तो कभी मां बेटे के रूप में। बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री में देवर भाभी के रिश्ते पर कई म्यूजिक वीडियोज़ बनाए जाते हैं। देवर भाभी का जबरदस्त डांस भी इन वीडियोज में देखा जा सकता है।
वहीं हाल ही में खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का एक भोजपुरी गाना 'मारS तिया लाइन' रिलीज हुआ है। इस गाने को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के भोजपुरी चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने को खेसारी लाला और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है और इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ प्रिया रघुवंशी नजर आ रही हैं। इस गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं और इस गाने में संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। इस गाने की कोरियोग्राफी प्रेम शर्मा और राधिका प्रसाद ने की है।
आपको बता दें कि यह गाना बड़ा ही शानदार गाना है क्योंकि इस गाने में खेसारी लाल की भाभी प्रिया रघुवंशी बनी हैं जो काफी परेशान हैं। इसमें खेसारी अपनी भाभी से पूछने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर क्या हुआ जो वह इतनी परेशान हैं। वहीं गाने के खास अंदाज में प्रिया बताती हैं कि उनके सइयां पर कोई डायन जैसी लड़की है जो उनपर लाइन मार रही है। इस म्यूजिक वीडियो में दोनों शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह गाना छा गया है।


Click it and Unblock the Notifications











