Bhojpuri Navratri Song: नवरात्रि पर छा गया खेसारी लाल का नया गाना 'खुश रख माई' Youtube पर आए इतने मिलियन व्यूज

Bhojpuri Navratri 2025 Song: नवरात्रि के खास मौके पर देवी गीत की धूम होती है। हर कोई इन 9 दिनों तक देवी के भजनों को सुनता है। दिन रात देवी गीत बजते हैं। बता दें कि इस खास मौके पर लोगों को भोजपुरी देवी गीत भी सुनना बेहद पसंद होते हैं। हर साल ही खेसारी लाल यादव के देवी गीत रिलीज होते हैं जो आते ही धूम मचा देते हैं। वहीं बता दें कि इस साल भी खेसारी लाल यादव का देवी गीत रिलीज हुआ है। इस गीत ने आते ही यूट्यब पर धमाल मचा दिया है। लोग बार-बार खेसारी लाल के इस गाने को सुन रहे हैं। वहीं आज खास करके नवरात्रि वाले दिन यह गाना ट्रेंड कर रहा है।
खेसारी के नए देवी गीत ने रिलीज होते ही मचा दी धूम
नवरात्रि से दो दिन पहले खेसारी लाल यादव का नया गाना खुश रख माई रिलीज हुआ था। इस गाने ने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस कोमल सिंह नजर आ रही हैं। दोनों ही अपने डांस से इस गीत में चार चांद लगा रहे हैं। वहीं इस गाने में आवाज खेसारी लाल के साथ ही कविता यादव ने दी है। दोनों के सुर ताल इस गीत को और भी मनमोहक बना रहे हैं।
यूट्यूब पर छा गया खेसारी का नया गाना
बता दें कि खेसारी लाल यादव का यह गाना टी सीरीज- हमार भोजपुरी नाम से यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। जिस पर अभी तक 3.5 मिलियन व्यूज आ चके हैं। बता दें कि इस गाने को डायरेक्ट पवन पाल ने किया है। म्यूजिक मोनू सिन्हा ने दिया है और इस गाने के लिरिक्स अभिषेक भोजपुरिया ने दिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











