भोजपुरी की इन फिल्मों ने की थी ताबड़तोड़ कमाई, 22 साल बाद भी इस एक्टर की फिल्म ने पहले नंबर पर जमा रखे हैं कदम

Bhojpuri movies

Bhojpuri movies: भोजपुरी इंडस्ट्री में कई फिल्में रिलीज होती हैं। खास बात यह है कि भोजपुरी फिल्मों के दर्शक नई ही नहीं बल्कि पुरानी फिल्मों के भी शौकीन रहते हैं। इस इंडस्ट्री में मनोज तिवारी, रवि किशन, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ समेत अन्य सितारे भी हैं जो अपनी धमाकेदार फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतते आए हैं। वैसे तो ये एक्टर अन्य इंडस्ट्री में भी काम कर चुके हैं, लेकिन इन सितारों की पहचान भोजपुरी सितारों के नाम से की जाती है।

इस एक्टर की फिल्म ने बजा दिया डंका

भोजपुरी फिल्में के रिलीज होने का फैन्स बेसब्री से इंतजार करते हैं। फिल्म के ट्रेलर को भी बेहद प्यार मिलता है, लेकिन जब फिल्म थिएटर में आती है तब फिल्म फ्लॉप हो जाती है। फिल्म का कलेक्शन ही बहुत कम होता है। वही फिल्म यूट्यूब पर बेहद पसंद की जाती हैं और यूट्यूब पर मिलियन में व्यूज आते हैं, लेकिन आपके बता दें कि कुछ भोजपुरी की फिल्में ऐसी हैं जिन्होंने थिएटर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। चलिए जानते हैं कि इस लिस्ट में पहले नंबर पर किस एक्टर की फिल्म है और फिल्म ने कितने का कलेक्शन किया।

अमिताभ बच्चन भी आए थे फिल्म में नजर

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है मनोज तिवारी की साल 2003 में आई फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसावाला'। अजय सिन्हा द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म में मनोज तिवारी के साथ रानी चटर्जी नजर आई थीं। बता दें कि यह फिल्म 30 लाख में बनी थी, लेकिन इस फिल्म ने 35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे नंबर पर जिस एक्टर की फिल्म है वह है फिल्म 'गंगा' जो अभिषेक चड्ढा द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, रवि किशन और मनोज तिवारी भी नजर आए थे।

तीसरे और चौथे नंबर पर हैं ये फिल्में

तीसरे नंबर पर है सुशील कुमार उपाध्याय द्वारा निर्देशित फिल्म 'प्रतिज्ञा' इस फिल्म में चार बड़े स्टार दिनेश लाल यादव, पवन सिंह, सोनाली जोशी और पाखी हेगड़े नजर आए थे। यह तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म थी। वहीं चौथे नंबर पर है साल 2018 में आई फिल्म 'बॉर्डर' इस फिल्म ने भी ताबड़तोड़ कमाई की थी। बता दें कि इस फिल्म को निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर चले बनाया गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X