Box Office पर 7 भोजपुरी फिल्मों का तूफान: खेसारी लाल यादव, निरहुआ- रवि किशन की बंपर कमाई
भोजपुरी इंडस्ट्री कमाई के लिहाज से बीते कुछ सालों में करोड़ों बटोर चुकी है। दिनेश लाल यादव, रवि किशन, रानी चटर्जी, सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव, पवन सिंह के साथ कई ऐसे स्टार्स रहे हैं जिनकी फिल्मों ने अपने बजट से कई अधिक की कमाई की है। हिंदी फिल्म और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री ने भी अपनी कमाई और लोकप्रियता की रफ्तार को बीते कुछ साल में तेजी से बढ़ाया है।

चलिए आज आपको हम बताते हैं कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी कौन सी 7 सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्में हैं जिसने बॅाक्स आफिस पर रिकॅार्ड तोड़ कमाई कर कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ यह फिल्म ऐसी भी रही हैं जो कि वर्तमान में भी यूट्यूब पर सबसे अधिक पसंद की जाने वाली भोजपुरी फिल्मों में गिनती की जाती है। चलिए आपको बताते हैं भोजपुरी की 8 सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्में कौन सी रही हैं यहां पढ़िए इसकी डिटेल।

पंडित जी बताई बियाह कब होई
भोजपुरी दुनिया के सुपरस्टार में रवि किशन की गिनती सबसे बड़ी रही है। रवि किशन और नगमा की फिल्म पंडित जी बताई बियाह कब होई साल 2005 में रिलीज होने वाली भोजपुरी की सुपरहिट फिल्म बन गई। मीडिया रिपोर्ट अनुसार इस फिल्म ने कुल कमाई 12 करोड़ के करीब की कर दी।

निरहुआ हिंदुस्तानी
दिनेश लाल यादव ने निरहुआ हिंदुस्तानी फिल्म में आम्रपाली दुबे के साथ अपनी जोड़ी जमाकर कई करोड़ की कमाई की। कॉमेडी - एक्शन और रोमांस सारे मसाले से भरपूर फिल्म ने साल 2014 में 14 करोड़ की कमाई की।

मेहंदी लगा के रखना
खेसारी लाल यादव ने अभी भोजपुरी इंडस्ट्री में आने के साथ ही अपना जलवा कायम कर दिया। साल 2017 में खेसारी लाल यादव की फिल्म मेहंदी लगा के रखना बंपर हिट साबित हुई। काजल राधवानी और खेसारी लाल यादव जोड़ी ने रिपोर्ट के अनुसार 14 करोड़ की तगड़ी कमाई की है।

क्रैक फाइटर
मल्टीस्टारर फिल्म क्रैक फाइटर को भी भोजपुरी फिल्मों के दर्शकों ने काफी पसंद किया। क्रैक फाइटर एक मल्टीस्टारर फिल्म है। क्रैक फाइटर पवन सिंह, संचिता बनर्जी, निधि झा और चांदनी सिंह के साथ इस फिल्म ने अपने एक्शन के दम पर सबसे अधिक कमाई की है। इस फिल्म की सबसे अधिक 17 करोड़ की कमाई हुई है।

बॉर्डर
दिनेश लाल यादव यानी कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे की देश प्रेम से भरी हुई बॉर्डर फिल्म को भी दर्शकों ने काफी प्यार दिया। निरहुआ का इस फिल्म में देश भक्ति का अंदाज सबसे अधिक 19 करोड़ की दमदार कमाई की है।

गंगा
अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, नगमा, मनोज तिवारी और रवि किशन और गुलशन ग्रोवर की इस बिग स्टार फिल्म को साल 2006 में सबसे अधिक पसंद किया गया है। सबसे बड़ी हिट साबित होते हुए गंगा फिल्म ने 35 करोड़ के करीब की कमाई की।

ससुरा बड़ा पैसा वाला
मनोज तिवारी ने राजनीति में कदम रखने से पहले भोजपुरी इंडस्ट्री में राज किया है। साल 2004 में रिलीज हुई मनोज तिवारी की फिल्म ससुरा बड़ा पैसा वाला ने तगड़ी कमाई की। रानी चटर्जी के साथ मनोज तिवारी की फिल्म को भोजपुरी के दर्शकों को सबसे अधिक प्यार मिला। भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनते हुए इस फिल्म ने 36 करोड़ की बंपर कमाई की।


Click it and Unblock the Notifications