पवन सिंह की 'योद्धा अर्जुन पंडित' की शूटिंग पूरी

राजदेव फिल्म्स के बैनर तले बन रही फ़िल्म 'योद्धा अर्जुन पंडित' की शूटिंग पूरी कर ली गयी है।

By Shivani Verma

लगभग एक महीने से चल रही राजदेव फिल्म्स के बैनर तले बन रही फ़िल्म 'योद्धा अर्जुन पंडित' की शूटिंग पूरी कर ली गयी है। धमाकेदार एक्शन से भरपूर इस फ़िल्म की शूटिंग मुम्बई से सटे पनवेल के सूर्या फार्म हॉउस में और उसके आसपास की जा रही थी।

bhojpuri-movie-yodhha-arjun-pandit-s-shooting-over

जहां भोजपुरी फिल्मों के स्टार गायक और अभिनेता पवन सिंह इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में हैं। फ़िल्म में पवन के साथ नेहाश्री, अवधेश मिश्रा, उमेश सिंह, आसुतोष खरे, अयाज़ खान, विनोद मिश्रा, काजल सिंह, ग्लोरी मोहन्ता, पूजा कजलेकर और संजय वर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्म में टाईटल के अनुरूप ही धमाकेदार एक्शन का तड़का लगाने वाली इस फ़िल्म के निर्माता मनोज सिंह है जहां फ़िल्म का निर्देशन जगदीश शर्मा द्वारा किया गया है। इस फ़िल्म को दीपक शाह द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। वैसे तो पवन सिंह अभिनीत फ़िल्में गाने व एक्शन के लिए ही जानी जाती हैं इसके अनुरूप ही फ़िल्म योद्धा अर्जुन पंडित के गाने काफी अच्छे हैं, जिनमे संगीत छोटे बाबा का दिया गया है और गीत लिखे हैं आज़ाद सिंह,श्याम देहाती और कवी जी ने जिन्हें उम्मीद है कि दर्शक बेहद पसंद करेंगे।

फ़िल्म की शूटिंग के तुरंत बाद ही मुंबई में फ़िल्म की एडिटिंग शुरू की गई है और जल्द ही फ़िल्म को प्रदर्शित किया जाएगा। फ़िल्म के निर्माता मनोज सिंह ने अपनी इस फ़िल्म के बारे में बताया कि "योद्धा अर्जुन पंडित" दर्शकों को काफी आकर्षित करेगी क्योंकि फ़िल्म का कांसेप्ट बाकी फिल्मों से काफी अलग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X