इंतज़ार हुआ खत्म,जल्द होगी 'सल्लू की शादी'
बॉलीवुड की आन बान और शान कहे जाने वाले सुपरस्टार सलमान खान की शादी का इंतजार उनके करोड़ो फैंस को कई सालो से हैं और सभी सलमान खान की शादी कब होगी इसके इंतजार में दिन गिन रहे है। आये दिन सलमान की शादी को लेकर चर्चाएं होती रहती है।

सलमान खान की शादी कब होगी इसका जवाब तो किसी के पास नहीं लेकिन 'सल्लू की शादी' को एक फिल्म के माध्यम से देखने के लिए हो जाइये तैयार। जी हां 'सल्लू की शादी' इस टायटल पर एक फिल्म का निर्माण किया गया है जिसकी घोषणा कर कर दी गई है।
'सल्लू के शादी' यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जी सल्लू की लाइफ पर बनाई गई है, जो सलमान खान को डेडिकेट किया जाएगा।
'सल्लू की शादी' इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक है मोहम्मद इसरार अहमद जो सलमान खान के बहुत ही बड़े फैन है और सलमान के लिए ही इस फिल्म का निर्माण उन्होंने किया है। इस फिल्म में कई बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने अभिनय किया है जिनमे ज़ीनत अमान, किरण कुमार, असरानी, रज्जाक खान शामिल है।
स्वर्गीय अभिनेता रज्जाक खान की यह आखिरी फिल्म है। इस फिल्म की शूटिंग के बाद ही उनकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। इस फिल्म की शूटिंग यूपी और मुम्बई में की गई है।
इस फिल्म में कुल ५ गाने हैं जिसमें संगीत प्रशांत सिंह और मनु राजीव ने दिया है और गाने गाए हैं सिंगर अमित मिश्रा,सोनू निगम, कीर्ति मोहन ने जो काफी पसंद आएंगे दर्शको को।
इस फिल्म को लेकर निर्माता निर्देशक मोहम्मद इसरार अहमद काफी उत्तसाहित हैं क्योंकि वे सलमान खान पर काफी समय से फिल्म बनाना चाहते थे और अब उनकी फिल्म बनकर तैयार हो गई है जो बहुत जल्द प्रदर्शित की जाएगी।
सलमान खान रीयल लाइफ में कब शादी करेंगे इसका इंतजार तो बेसब्री से उनके फैंस को है लेकिन इस फिल्म में भी क्या सल्लू की शादी' होती है इसका इंतजार फिल्म के रिलीज़ होने तक करना पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications

















