सुपरस्टार राधे रंगीला जल्द होगी रिलीज..मेकर्स को भरोसा..ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म

By Shweta

आर पी फिल्‍म विजन और श्रीसदगुरू एंटरटेमेंट के बैनर तली निर्मित भोजपुरी फिल्‍म 'सुपरस्‍टार राधे रंगीला' जल्‍द ही रिलीज होगी। फिल्‍म के पोस्‍ट प्रोडक्‍शन का काम पूरा हो चुका है और अब कुछ फॉर्मालिटी के बाद नये साल में इस फिल्‍म को रिलीज किया जायेगा।

Recommended Video

Bhojpuri Singer Soni Sinha's THROAT SLIT by a Psycho LOVER | FilmiBeat

फिल्‍म के निर्माता रामकरन बी. गौड़ और राधेश्‍याम बी. गौड़ ने कहा कि "नये साल में भोजपुरी सिनेमा इंडस्‍ट्री को फिल्‍म 'सुपरस्‍टार राधे रंगीला' के जरिये बेहतर स्‍टार्ट मिलेगा। यह वकाई कमाल की फिल्‍म है और लोग इसे पसंद भी करेंगे। वहीं, फिल्‍म के सह निर्माता अरूण कुमार दूबे ने दावा किया कि यह फिल्‍म ब्‍लॉकबस्‍टर होगी। फिल्‍म दमदार पटकथा और इसके गाने लोगों को खूब लुभायेंगे।"

bhojpuri-movie-superstar-radhe-rangeela-will-release-soon

फिल्‍म 'सुपरस्‍टार राधे रंगीला' में राकेश मिश्रा और संगीता तिवारी मुख्‍य भूमिका में नजर आ आयेंगे, जिनकी ऑन स्‍क्रीन केमेस्‍ट्री के चर्चे अभी से इंडस्‍ट्री में होने लगे हैं। इस बारे में फिल्‍म के लेखक - निर्देशक राम जे. पटेल ने बताया कि राकेश-संगीता की ऑन स्‍क्रीन जोड़ी काफी जमी है। कहानी के हिसाब से उन्‍होंने फिल्‍म में अपना बेस्‍ट दिया है। फिल्‍म में एक्‍शन और रोमांस का तडका लोगों को पूरी फिल्‍म के दौरान बांधे रखेगी। इस फिल्‍म में लोगों को खूब मजा आने वाला है।

फिल्‍म में गलोरी मोहनता इसमें आइटम नंबर भी कर रहीं है, जो बेहद खूबसूरत है और लोगों को पसंद आयेगी। तो'सुपरस्‍टार राधे रंगीला' को लेकर अभिनेता राकेश मिश्रा और संगीता तिवारी भी काफी एक्‍साटेड हैं।राकेश की मानें तो यह फिल्‍म उनकी अब तक की सभी फिल्‍मों से अलग और काफी इंटरटेंनिंग है। सोशल मीडिया पर भी दर्शकों का जो फिल्‍म के लिए रिस्‍पांस मिल रहा है, उससे उन्‍हें भरोसा है कि फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर काफी धमाल मचाने वाली है।

संगीता कहती हैं कि इस फिल्‍म की कहानी उनके दिल के करीब है। इसमे इंटरटेंनमेंट के हर रंग मौजूद हैं, जिससे दर्शक बोर नहीं होंगे और फिल्‍म को दोबारा देखना चाहेंगे।फिल्‍म 'सुपरस्‍टार राधे रंगीला' का संकलन राजकुमार सिंह (राजू) ने किया है, जबकि फिल्‍म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। वहीं, संगीताकार मधुकर आनंद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X