इस भोजपुरी फ़िल्म के ट्रेलर ने मचाया बवाल, भाभी ने देवर की कराई दूसरी शादी, तो जिंदगी में आया भूचाल

Bhojpuri Movie Sautan Trailer Release

Bhojpuri Movie Sautan Trailer Release: भोजपुरी सिनेमा काफी ज्यादा लोकप्रिय हो चुका है और यहां पर बॉलीवुड से कहीं ज्यादा बेहतर विषयों पर फिल्में देखने को मिलती है। आज हम आपको एक भोजपुरी फिल्म के ही बारे में बताने वाले हैं जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया है। दरअसल हम बात कर रहे हैं 'सौतन' फिल्म के ट्रेलर की।

बता दें कि भोजपुरी फिल्म 'सौतन' में विक्रांत सिंह राजपूत, रितु सिंह, संचिता बनर्जी और देव सिंह को लीड किरदार में देखा जाने वाला है। बता दें कि इस फिल्म के ट्रेलर को एंटर 10 रंगीला नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इस फिल्म के निर्देशक अजय कुमार झा है और ट्रेलर से साफ पता चलता है कि यह कॉमेडी के साथ-साथ एक इमोशनल फिल्म है।

भोजपुरी फिल्म सौतन को लेकर निर्माता प्रदीप सिंह ने बात करते हुए कहा कि "यह प्रेम, संघर्ष और समर्पण की कहानी दर्शाती है। इस फिल्म को हमने बहुत ही जुनून और मेहनत के साथ में तैयार किया है। यह एक फिल्म ही नहीं बल्कि दिलों को छू लेने वाली यात्रा है। जिससे आपको नए अनुभव और अनोखी भावनाओं का एहसास होगा। दर्शकों के दिलों में यह अपनी एक खास जगह बनाएगी।"

प्रदीप सिंह ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "हमें उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म को इस तरीके से अपनाएंगे जिस तरीके से उन्होंने हमारी पिछली फिल्मों को पसंद किया है।" इसी के अलावा विक्रांत सिंह राजपूत ने भी इस पर बात की और कहा कि "मैं अपनी इस नई फिल्म में एक अहम किरदार निभाने जा रहा हूं।"

विक्रम सिंह राजपूत ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "इस फिल्म की शूटिंग के दौरान मुझे नए अनुभव और सीखने का काफी मौका मिला। पूरी टीम ने इस पर काफी मेहनत की है। मैं उम्मीद करता हूं कि यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी।" इसी के अलावा आपको बता दें की सौतन फिल्म के लेखक अरविंद तिवारी हैं, तो वही संगीतकार मुन्ना दुबे और गीतकार प्यारे लाल यादव, मुन्ना दुबे और शेखर मधुर है।

More from Filmibeat

Read more about: sautan bhojpuri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X