शुभम तिवारी की 'प्रशासन ' दिल्ली और यूपी में मचा रही धमाल
भोजपुरी फिल्म 'प्रशासन' को लोग दिल्ली और यूपी खूब पसंद कर रहे हैं।
हाल ही में यूपी और दिल्ली में प्रदर्शित हुई फिल्म अभिनेता शुभम तिवारी की फिल्म 'प्रशासन' दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रही है। धमाकेदार एक्शन से भरपूर इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

निर्देशक पराग पाटिल द्वारा निर्देशित की गई यह फिल्म गुंडागर्दी को खत्म करनेवाले पुलिस ऑफिसर की कहानी है जो गुंडागर्दी वाले 'प्रशासन' से लोगों को इजाद दिलाता है। इस फिल्म में शुभम के साथ अभिनेत्री रानी चटर्जी मुख्य भूमिका में हैं और दोनों की जोड़ी को परदे पर दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।
फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल ने एक बार फिर भोजपुरी को एक बहुत ही अच्छी फिल्म दी है। इस फिल्म में शुभम तिवारी ने अपने बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन किया है और भोजपुरी फिल्मो की सुपरस्टार एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने फिल्म में अपना किरदार बहुत ही अच्छी तरह से निभाया है। शुभम और रानी की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद भी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications