Pawan Singh की भोजपुरी फिल्म 'Pawan Ki Chandani' पर लगा ग्रहण, थिएटर्स में नहीं पहुंचे दर्शक, ऊपर से हुई लीक!

Bhojpuri Movie Pawan Ki Chandni Download: भोजपुरी फिल्मों को यूपी और बिहार जैसे राज्यों में खूब पसंद किया जाता है। भोजपुरी सिनेमा में कुछ गिने-चुने नामी स्टार्स हैं जैसे- पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, निरहुआ आदि। अब इनमें से एक स्टार की फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है।
भोजपुरी फिल्मों की रिलीज पिछले काफी समय बहुत कम हो गई है। जहां पहले महीने भर में एक-दो फिल्में रिलीज हो जाया करती थीं, वहीं अब मुश्किल से तीन-चार महीने में एक फिल्म रिलीज हो रही है और उसका भी हाल सिनेमा हाल में बुरा हो रहा है। कुछ ऐसा ही हाल है पवन सिंह की हालिया फिल्म 'पवन की चांदनी' का।
फिल्म को नहीं मिल रहे दर्शक
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह की एक फिल्म 'पवन की चांदनी' 8 अगस्त को रिलीज हुई थी। काफी समय बाद पवन सिंह की फिल्म रिलीज हुई, जिस वजह से उम्मीद की जा रही थी कि दर्शक इसे देखने जरूर आएंगे लेकिन हुआ उल्टा, इस फिल्म को मेकर्स के मन मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला।
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी है एक ईमानदार पुलिस इंस्पेक्टर पवन की जो अपनी गर्लफ्रेंड चांदनी से शादी करना चाहता है लेकिन शादी से पहले उसे किडनैप कर लिया जाता है। जिसके बाद पवन की चांदनी को किसी और से शादी करनी पड़ती है। वो जिस शख्स से शादी करती है वो आदमी उसे बार डांसर बना देता है। लेकिन अब वही चांदनी अपने पति के काले धंधों का पर्दाफाश करने का फैसला लेती है और उसे सलाखों के पीछे पहुंचाना चाहती है।
कहां देख सकते हैं फिल्म
वैसे तो ये फिल्म उत्तर प्रदेश और बिहार के कई शहरों के सिनेमाघरों में लगी हुई है, लेकिन कुछ अराजक तत्वों ने इस फिल्म की पायरेसी करके इसे इललीगल वेबसाइट पर भी डाल दिया है। आपको बता दें, इस तरह की पायरेटेड कॉपी देखना कानूनन अपराध है।
फिल्म के बारे में
इस फिल्म के गीतों को शब्दों का जादू देने का काम अरुण बिहारी, प्रकाश बारूद, विनय निर्मल, राकेश राज और नरेश कुशवाहा ने किया है। धुनों की सजावट छोटे बाबा और रौशन सिंह ने तैयार की है। पर्दे पर पावरस्टार पवन सिंह और निधि झा की जोड़ी के साथ मंटू सिंह, सौरभ सम्राट, नंदनी सिंह, प्रकाश कुमार और कोमल सिंह जैसे कई कलाकार अपने अभिनय का जलवा बिखेरते दिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications