भोजुपरी में रोमांटिक फिल्म लव एक्सप्रेस..झारखंड में शूटिंग
भोजपुरी फिल्म लव एक्सप्रेस की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।
भोजपुरी फिल्म ''लव एक्सप्रेस'' की शूटिंग17 मार्च से झारखण्ड में निर्देशन विष्णु शंकर ''बेलू'' के निर्दशन में किया जायेगा । इस फिल्म के सभी कलाकारो का चयन हो चूका है । फिल्म के सभी गाने भी रिकॉर्ड कर लिया गया है । इस फिल्म की कहानी ट्रेन गाड़ी के अंदर की कहानी है जो बहुत ही प्यारी स्टोरी है कि किस तरह ट्रेन में प्यार होता उस दरमियान क्या क्या होता इस फिल्म में दिखाया जायेगा ।
इस फिल्म के निर्माता नितेश सिन्हा कर रहे है जिन की यह पहली भोजपुरी है । इस फिल्म के गाने को बीरेंद्र पांडेय ने लिखा है जिस का संगीत मधुकर आनंद ने तैयार किया तथा गायिका ममता राउत ने गाया है । इस फिल्म की शूटिंग 17 मार्च से झारखण्ड में की जायेगी ।

श्री चित्रगुप्त फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ''लव एक्सप्रेस'' के निर्माता नितेश सिन्हा ,लेखक संजय राय, निर्देशन विष्णु शंकर ''बेलू'',गीत बीरेंद्र पांडेय ,संगीत मधुकर आनंद ,छायांकन आर. आर. प्रिंस, फाइट चन्र्द पन्त ,सह निर्देशक मुकेश ओझा ,प्रचारक संजय भूषण पटियाला है।
मुख्य कलाकार आनंद ओझा,अंजना सिंह ,अवधेश मिश्रा ,आनंद मोहन ,बृजेश त्रिपाठी ,अनूप अरोरा ,विनोद मिश्रा, प्रिया पांडेय आदि कलाकार है ।


Click it and Unblock the Notifications